फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government decree, ALS ambulance service stopped

सरकार का फरमान, एएलएस एंबुलेंस सेवा बंद

Tue, 15 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government decree, ALS ambulance service stopped
एएलएस एंबुलेंस सेवा बंद होने पर सीएमओ को ज्ञापन देने जाते चालक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सेवा अब वैश्विक आपदा के समय बंद की जा रही है। संबंधित कंपनी ने एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों को पत्र जारी कर 16 सितंबर से सेवा बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में तीन एएलएस एंबुलेंस हैं। एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारी त्रिवेश कुमार, राहुल राणा और शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि एएलएस एंबुलेंस कई गंभीर मरीजों की जान बचाने में सहायक साबित हुई हैं। अब जबकि कोरोना काल चल रहा है। चिकित्सकीय सेवाओं की अधिक जरूरत है। ऐसे में एएलएस एंबुलेंस सेवा को 16 सितंबर से बंद करने की बात कही गई है। इससे एक ओर जहां गंभीर मरीजों को नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी भी बेरोजगार होंगे। इसको लेकर कर्मचारी अनिल चौधरी, विजय कुमार, मोहित आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एंबुलेंस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवा
जैसा की एंबुलेंस का नाम है एएलएस यानी एडवांस लाइफ सपोर्ट वैसा ही इसका कार्य भी है। यह एंबुलेंस एक तरह से आईसीयू है। जिसमें गंभीर मरीजों के लिए हर एक सुविधा होती है। यदि किसी गंभीर मरीज को रेफर किया जाता है तो उसे देश के किसी भी हिस्से में सुरक्षित ले जाने का कार्य एएलएस एबुलेंस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में एबुलेंस की स्थिति
सहारनपुर में चिकित्सा विभाग के पास कुल 65 सरकारी एंबुलेंस हैं। इनमें 29 एंबुलेंस 102 जो गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों तक ले जाने और घर छोड़कर आने का कार्य करती हैं। दूसरी हैं 108 जो सामान्य मरीजों के लिए हैं। इनकी संख्या 33 है। तीन एएलएस एंबुलेंस हैं।

- एएलएस एंबुलेंस सेवा समाप्त होने की कोई लिखित जानकारी नहीं है। एंबुलेंस पर तैैनत कर्मचारियों के माध्यम से पता चला है। एंबुलेंस सेवा शासन स्तर से संचालित है। ऐसे में हम अपने स्तर से कुछ नहीं कर सकते।
- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed