{"_id":"62f2abfff451a3617d2edec1","slug":"gorakhpur-amritsar-jansadharan-express-started-after-two-and-a-half-years-saharanpur-news-mrt600444750","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल बाद शुरू हुई गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल बाद शुरू हुई गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना काल में बंद हुई गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस करीब ढाई साल बाद बहाल हो गई। यह ट्रेन मंगलवार को सहारनपुर में अपने निर्धारित समय से साढ़े 11 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
कोरोना संक्रमण की वजह से ट्रेनों के पहिए थम गए थे। संक्रमण का प्रकोप हुआ तो उसके बाद ट्रेनों के संचालन को पटरी पर लाया गया। कुछ ट्रेनों को छोड़ दें तो लगभग सभी ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं। करीब ढाई साल बाद गाड़ी संख्या 22423 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस सोमवार को गोरखपुर से सुबह 10:45 बजे रवाना हुई। इसके बाद इस ट्रेन को सोमवार की रात 12:25 बजे सहारनपुर आना था, लेकिन पीछे से ही ट्रेन के लेट होने से सहारनपुर में अगले दिन मंगलवार को सुबह 11:12 बजे पहुंची। एक ओर जहां ट्रेन के चलने से यात्रियों को राहत तो मिली, वहीं दूसरी तरफ पहले दिन ही लेट होने से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
13 अगस्त तक रद्द रहेगी छत्तीसगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस
नागपुर रेल मंडल के कन्हान रेलवे स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण होगा। जिसके चलते छत्तीसगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस को 13 अगस्त तक रद्द कर दिया है। अप में गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस नौ से 13 अगस्त तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी। जबकि डाउन में 18238 अमृतसर-छत्तीसगढ़ बिलासपुर एक्सप्रेस सात अगस्त से 12 अगस्त तक नहीं चलेगी। अमृतसर से बनकर चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रही।