फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods platform to be built in Khanalampura yard at a cost of 2.5 crores

ढाई करोड़ की लागत से खानआलमपुरा यार्ड में बनेगा गुड्स प्लेटफार्म

Tue, 30 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Goods platform to be built in Khanalampura yard at a cost of 2.5 crores
खानआलमपुरा यार्ड में गुड्स प्लेटफार्म की जमीन का निरीक्षण करते सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज कुम? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खानआलमपुरा यार्ड में ढाई करोड़ रुपये की लागत से गुड्स प्लेटफार्म बनेगा। इसको लेकर अफसर तैयारियों में लगे हुए हैं। जल्द ही काम शुरू होगा। चार से पांच महीने में प्लेटफार्म को बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद खालआलमपुरा यार्ड में ही मालगाड़ियों से उर्वरक व सीमेंट की अनलोडिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए पहुंचने वाली मालगाड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मालगा?ियों के अलग संचालन के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसकी जद में आने वाले मकानों और कार्यालयों को तो?कर नया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक सहारनपुर में रेलवे की छोटी लाइन के पास गुड्स प्लेटफार्म पर माल की अनलोडिंग होती थी। यह बंद हो गया है। रेलवे के अफसरों ने इसके स्थान पर अब खानआलमपुरा यार्ड में जगह देख लिया है। अफसर रोजाना खानआलमपुरा यार्ड में पहुंचकर प्लेटफार्म कैैसे बनेगा, इसको लेकर तैयारी करने में जुटे हुए हैं। प्लेटफार्म बनाने के लिए टेंडर प्रक्त्रिस्या पूरी कर ली गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, खानआलमपुरा यार्ड में गुड्स प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इस प्लेटफार्म को बनाने में ढाई करो? रुपये खर्च होंगे। दो से चार दिन के अंदर काम शुरू होगा। नौ हजार स्क्वायर मीटर में गुड्स प्लेटफार्म को बनाया जाना है। इसको बनाने में चार से पांच महीने का समय लगेगा। इसके बाद दूसरे जनपदों से आने वाले उर्वरक और सीमेंट की अनलोडिंग खानआलमपुरा यार्ड से ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानआलमपुरा यार्ड में गुड्स के लिए नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा। क्योंकि, छोटी लाइन के पास बने प्लेटफार्म को बंद कर दिया है। नए गुड्स प्लेटफार्म को बनाने में करीब ढाई करोड़ रुपये लगेंगे।
- पंकज कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य संपत्ति) रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed