फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good initiative: Management built isolation ward in Jamia Rahmat madrasa

अच्छी पहल: प्रबंधन ने खुद मदरसे को बनाया आइसोलेशन वार्ड, लोगों को डोर टू डोर पहुंचा रहे राशन

Mon, 06 Apr 2020 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Good initiative: Management built isolation ward in Jamia Rahmat madrasa
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में घघरौली गांव में स्थित मदरसा जामिया रहमत में प्रबंधन ने खुद आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है।

विज्ञापन

प्रबंधक एवं ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने एसडीएम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस वक्त मुल्क मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जरूरत पड़ने पर प्रशासन उनके मदरसे की पूरी बिल्डिंग को इस्तेमाल कर सकता है। उनसे जो भी संभव मदद हो सकेगी, वह करेंगे। कोरोना के खिलाफ जंग में वह सरकार और देश की जनता के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल लोगों की मदद के लिए डोर टू डोर राशन देने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मदरसे आए आगे, क्वारंटीन वार्ड बनाने की पेशकश
दारुल उलूम की अपील के बाद कई मदरसा प्रबंधकों ने सरकार और प्रशासन को आइसोलेशन वार्ड बनाने की पेशकश की है। इस पहल की जबरदस्त सराहना हो रही है।

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संस्था में आइसोलेशन वार्ड बनाने की पेशकश कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने अन्य मदरसों से भी इसी तरह आगे आने की अपील की थी।

देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के 100 बेड, देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज के 100 बेड पहले से ही आइसोलेशन वार्ड में तब्दील हो चुके हैं। अब दारुल उलूम की अपील के बाद जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम असद खासवी भी आगे आए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन चाहे तो मरीजों के इलाज के लिए उनके मदरसे का इस्तेमाल कर सकता है।

वहीं, मदरसा इस्लामिया असगरिया के प्रबंधक मौलाना सैयद जमील हुसैन, गंगोह के बुढ़नपुर गांव स्थित दारुल उलूम अल रशीदिया ट्रस्ट द्वारा संचालित मदरसे के प्रबंधक मौलाना मुस्तकीम चौधरी और गांव गुरुनानक पुरा स्थित मदरसा मदीना तुल उलूम के प्रबंधक मुफ्ती गयासुद्दीन ने भी अपने मदरसों को क्वारंटीन वार्ड में तब्दील करने की पेशकश प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed