फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Good demand for Basmati, farmers are getting good price

बासमती की अच्छी मांग, किसानों को मिल रहे बढिया दाम

Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Good demand for Basmati, farmers are getting good price
सहारनपुर। बाजार में अच्छी मांग के चलते किसानों को मंडी में बासमती धान के बढ़िया भाव मिल रहे हैं। गत वर्ष 2000 से 2500 रुपये बिकने वाली बासमती की प्रजाति पूसा-1509 इस बार 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। एक निर्यातक फर्म के लिए भी यहां के एक आढ़ती ने इस प्रजाति की खरीदारी शुरू कर दी है। मंडी में अभी तक निर्यात होने वाली बासमती की पूसा-1121, पूसा-01 और सीएसआर-30 की आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

जनपद बासमती धान के लिए मशहूर है। यहां पर करीब 46 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बासमती धान की विभिन्न प्रजातियों की खेती होती है। इसमें से अभी तक बासमती धान की अगेती प्रजाति पूसा 1509 की कटाई चल रही है। निर्यात होने वाली बासमती की अन्य प्रजातियों का धान अभी मंडी में आना शुरू नहीं हुआ है। इसकी आवक शुरू होने में करीब 15 दिनों का समय और लग सकता है। बाजार में अच्छी मांग के चलते मंडी में पूसा बासमती की 1509 प्रजाति के भाव में गत वर्ष की तुलना में करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा है। इस प्रजाति के चावल की घरेलू बाजार में अधिक मांग है। इसकी उत्पादकता भी 42.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आ रही है।
विज्ञापन

--खाड़ी देशों से लेकर यूरोप तक में है बासमती की काफी मांग
अपनी खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर जनपद के बासमती चावल की दुनिया के कई देशों में खासी मांग है। इसमें पूसा बासमती -1121, पूसा-01 से लेकर सीएसआर- 30 प्रजातियां शामिल हैं। यहां के बासमती चावल का निर्यात सऊदी अरब, कतर, ओमान, आस्ट्रेलिया, यूके, अमेरिका आदि देशों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- खलील अहमद, प्रतिनिधि केआरबीएल निर्यातक फर्म।
--करीब 800 रुपये अधिक चल रहा भाव
पिछले वर्ष पूसा बासमती-1509 धान का भाव 2500 रुपये तक था। आज यह भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। जो गत वर्ष की अपेक्षा 800 रुपये अधिक है। अभी बासमती धान की अन्य प्रजातियों की आवक शुरू नहीं हुई है।

--मदन मोहन मित्तल, आढ़ती।
गत वर्ष से अधिक आवक
-मंडी में अभी बासमती पूसा-1509 प्रजाति के धान की आवक शुरू हुई है। यह गत वर्ष से अधिक है। पिछले वर्ष जहां पांच अक्तूबर तक 23 हजार क्विंटल बासमती मंडी में आई थी वहीं इस बार यह आंकड़ा 25 हजार क्विंटल से अधिक पहुंच गया है। मांग अच्छी होने के चलते किसानों को इस बार भाव भी अच्छा मिल रहा है। --- सुमन भारती, सचिव मंडी।
मंडी में पूसा-1509 धान का औसत भाव (क्विंटल में)
वर्ष भाव
2018 2006 रुपये
2019 2009 रुपये
2020 1760 रुपये
2021 2529 रुपये
2022 3250 रुपये
नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed