फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Glanders confirmed in two horses, orderd to kill

दो घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि, मारने के निर्देश

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुवांरका के गांव देवला निवासी रिजवान के दो घोड़ों में ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि हुई है। ग्लैंडर्स घोड़ों से मनुष्यों में लगने वाली घातक और लाइलाज बीमारी है। खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सहारनपुर को कंट्रोल एरिया घोषित किया गया है, जिसके बाद यहां के घोड़ों के जनपद से बाहर जाने और बाहर के घोड़ों के जनपद में आने पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, दोनों घोड़ों को यूथनेसिया देकर निस्तारण (मारने) के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहारनपुर को दिए हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार हरियाणा के निदेशक ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सहारनपुर के दो घोड़ों में ग्लैडर्स रोग होने की जानकारी दी। साथ ही इस बीमारी के खतरों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र निदेशक तथा पशुपालन विभाग लखनऊ के पत्र के बाद ग्लैंडर्स रोग से धनात्मक पाए गए दोनों घोड़ों को यूथनेसिया देकर निस्तारण करने यानी मारने की निर्देश नोडल अधिकारी बनाए गए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए गए हैं।

 डीएम शफकत कमाल ने कानून के तहत कुछ प्रावधानों को जनपद में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। सहारनपुर को कंट्रोल एरिया घोषित किया गया है। अश्व पशुओं यानी घोड़ा प्रजाति के कंट्रोल एरिया यानी सहारनपुर जनपद से बाहर जाने और बाहर के घोड़ों के जनपद में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


साथ ही कंट्रोल एरिया में घोड़ा बाजार, घोड़ा मेला, घोड़ा प्रदर्शनी या घुड़दौड़ आदि पर भी रोक लगा दी गई है। यह भी कहा गया है कि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों और पशु चिकित्साधिकारियों को बीमार पशुओं को सीरम सैंपल लेने से रोका न जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed