फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl students took out Beti Bachao-Beti Padhao awareness rally

छात्राओं ने निकाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता रैली

Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Girl students took out Beti Bachao-Beti Padhao awareness rally
जागरूकता रैली निकाली महाविद्यालय की छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। नगर के राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में डॉ. योगेंद्र कुमार ने कहा कि बेटी की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। कहा कि जब बेटियां अपने पैर पर खड़ी होंगी तो कोई भी उन्हें बोझ नहीं समझेगा। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर नगर की सीएचसी से होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में पहुंची। इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में वंशिका, वर्णिका छोक्कर, रेनू व प्राची तथा साइबर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में हिमांशु, नेहा पुंडीर व आंचल चौधरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय कुमार बिंद, डॉ. इंदु, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. कुलदीप सिंह, रीना राय आर्य, अंकित कुमार, गोविंदा, विवेक कुमार, ओमपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed