फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   girl students engraved the mood of the mind in the poster

छात्राओं ने मन के भाव पोस्टर में उकेरे

Tue, 30 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
girl students engraved the mood of the mind in the poster
अवनी अरोड़ा - फोटो : SAHARANPUR
छात्राओं ने मन के भाव पोस्टर में उकेरे
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता अभियान के तहत नामदेव पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान हुई गोष्ठी में अतिथियों द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह, महिला चिकित्सक डॉ. निशा सिंह, समाजसेवी अरविंदपाल कपूर एवं विद्यालय प्रबंधक पंकज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा अवनी अरोड़ा, वैष्णवी, आहाना सैनी, हिमानी और कनिष्का ने इंस्पेक्टर जसबीर सिंह एवं डॉ. निशा सिंह से विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रश्न किए। दोनों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन

सीएचसी की चिकित्सक निशा सिंह ने छात्राओं को बताया कि उनका स्वास्थ्य सही रहेगा, तभी वह जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर पाएंगी। कहा कि नियमित व्यायाम करें और खानपान में लापरवाही न बरतें। किसी भी बीमारी को छिपाने के बजाए, समय पर उसका उपचार कराना जरूरी है, इसलिए बीमारियों के लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने बढ़ती उम्र में हार्मोंस परिवर्तन के कारण होने वाली समस्याओं के समाधान की भी जानकारी दी। छात्राओं को घरेलू और काम चलाऊ सेनेटरी पैड के प्रयोग से होने वाली बीमारियों एवं भ्रूण हत्या और कम आयु में होने वाले विवाह से बचने आदि के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में तत्काल सूचना दे
कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाया है। जरूरी है कि इसकी जानकारी सभी छात्राओं व महिलाओं को होनी चाहिए। तभी वह समाज में चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकेंगी। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए बनी हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090 आदि की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें। पुलिस उनकी मदद को पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा ही सभी बुराइयों की ज? है। इसे लेकर युवावस्था में ही सबसे ज्यादा जागरुकता की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई।
शिक्षित होकर सशक्त बने बेटियां
समाजसेवी अरविंदपाल कपूर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना अन्याय, लैंगिक पक्षपात और असमानता को दूर नहीं किया जा सकता। इसके लिए आवश्यक है कि सभी महिलाएं स्वावलंबी और शिक्षित हो, जिससे वे अपने जीवन से जु?े सभी फैसले स्वयं लेने में सक्षम बन सके और समाज में अपना स्थान मजबूत बना सकें।
प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तभी सशक्त हो सकेंगी। शिक्षिका नितिका गोयल ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। हमारे देश में नारी का सम्मान करने की आदिकाल से परंपरा रही है। नारी ही समाज की धुरी होती है। यदि नारी का सम्मान करेंगे, तभी हमारा समाज सभ्य और सशक्त होगा।

अर्दिका और वैष्णवी रही प्रथम
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 की 150 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने अपने मन के भाव पोस्टर के माध्यम से व्यक्त किए। पोस्टर के माध्यम से बताया कि बेटियों को भी बेटों के समान ही पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, बेटियां भी बेटों के समान रह क्षेत्र में आगे बढ़ ही है। इनमें से 10 वीं की अर्दिका भटनागर और कक्षा नौ की वैष्णवी मोहन ने प्रथम, 12 वीं की शिविका और कक्षा नौ की अनुष्का राजपाल ने द्वितीय, कक्षा 12 की छात्रा शान्वी एवं शीतल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन अध्यापक अरविंद शर्मा ने किया।

वैष्णवी

वैष्णवी- फोटो : SAHARANPUR

अहाना सैनी

अहाना सैनी- फोटो : SAHARANPUR

हिमानी

हिमानी- फोटो : SAHARANPUR

कनिष्का

कनिष्का- फोटो : SAHARANPUR

नामदेव पब्लिक स्कूल में अपने बनाए पोस्टरों के साथ छात्राएं

नामदेव पब्लिक स्कूल में अपने बनाए पोस्टरों के साथ छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

डा निशा सिंह

डा निशा सिंह- फोटो : SAHARANPUR

कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह

कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह- फोटो : SAHARANPUR

शिक्षिका नितिका गोयल

शिक्षिका नितिका गोयल- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के नामदेव पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि

गंगोह के नामदेव पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

नामदेव पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में मौजूद बालिकाएं

नामदेव पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में मौजूद बालिकाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed