फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl student found corona infected in investigation, number reached 12

Saharanpur News: जांच में कोरोना संक्रमित मिली छात्रा, संख्या पहुंची 12

Tue, 28 Mar 2023 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Girl student found corona infected in investigation, number reached 12
27 मार्च को मेडिकल कॉलेज में कराई थी कोरोना की जांच
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची संक्रमित के घर, लिए परिवारों के सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र की 21 वर्षीय छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के घर पहुंची। टीम ने संक्रमित के संपर्क में आए परिजनों की एंटीजन से कोरोना जांच की। कोरोना मरीजों की संख्या 12 हो गई है।

कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, आईएमए भवन और सभी ब्लॉक सीएचसी पर प्रतिदिन एक हजार से अधिक जांच की जा रही है। अधिक जांच होने से कोरोना संक्रमित भी मिल रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सरसावा के गांव सलूनी निवासी आईटीआई की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। इनकी जांच 27 मार्च को राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई। बताया जाता है कि छात्रा के नाक का ऑपरेशन होना है। इसलिए चिकित्सकों ने ऑपरेशन से पहले कोरोना की जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव मिली। सरसावा सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश ने बताया कि छात्रा बिल्कुल ठीक है। गांव में टीम भेजकर परिजनों की जानकारी ली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि परिवार को कोई बीमार तो नहीं है। साथ ही प्रधान से भी गांव में छिड़काव कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed