फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl's body found hanging in the room

कमरे में लटका मिला युवती का शव

Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in the room
मुरारी नगर में बेटी की मौत के बाद गमजदा परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित मुरारीनगर के एक मकान में युवती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहले युवती के माता पिता पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मुरारी नगर कॉलोनी में विनोद कुमार गुप्ता का मकान है। इसी मकान में मधुबनी (बिहार) के मूल निवासी 18 वर्षीय कंचन घरेलू नौकरानी थी। उसके पिता मंगलराम शहर में ही मजदूरी करते हैं, जबकि कंचन की मां भी लोगों के घरेलू कामकाज करती है। कंचन मुरारी नगर के मकान में ही रहती थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर रहते रहे हैं। मंगलराम के मुताबिक सुबह दस बजे कंचन ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद दोपहर में उसके कमरे में फंदे से लटकने के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थाना सदर प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि कंचन के गले में चादर से बना फंदा लगा मिला। नीचे एक कुर्सी और बराबर में स्टूल रखा था। कुर्सी के पास चप्पल उतारी गई थी। मकान मालिक विनोद गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वह उद्यमी अंकुर अग्रवाल के अंतिम संस्कार के लिए गए हुए थे। उनका बेटा नितिन कुमार कुछ दिन से देहरादून में था। उन्होंने बताया कि कंचन दो साल पहले भी यहां काम करती थी और अब दोबारा से यहीं रहकर काम करने के साथ ही परिवार के बच्चों की भी देखरेख कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरानी के उत्पीड़न से किया इनकार
- थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के मुताबिक वारदात के समय कंचन मकान में अकेली थी और उसका कमरा खुला हुआ था। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शक या कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इसलिए अभी तक यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। नौकरानी के उत्पीड़न या किसी अन्य कारण की स्थिति भी अभी सामने नहीं आई है। विवेचना में यदि और तथ्य सामने आए तो उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed