फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl absconds from Kasturba Gandhi Residential Girls School, police recovered

Saharanpur: रात के पौने तीन बजे दीवार फांदकर फरार हुई लड़की, पुलिस ने मशक्कत कर ढूंढी, पूछने पर बताई ये वजह

Tue, 12 Sep 2023 03:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

- छह सितंबर को बालिका सुधार गृह से विद्यालय भेजी गई थी युवती
- बीती रात हुई थी छत से कूद कर फरार, सोमवार शाम सहारनपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने की बरामद

विज्ञापन
Girl absconds from Kasturba Gandhi Residential Girls School, police recovered
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से बीती रात पौने तीन बजे एक लड़की छत से कूदने के बाद दीवार फांद कर फरार हो गई। सुबह आठ बजे नाश्ते के वक्त लड़की के गायब होने का पता चला तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई जिनमें वह छत से कूदती दिख रही है।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की तो सोमवार की देर शाम लड़की सहारनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद हो गई।

वार्डन अमिता ने बताया कि गत छह सितंबर को राजकीय बालिका सुधार गृह सहारनपुर से सात लड़कियों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के आदेश पर उनके विद्यालय में भेजा गया था। इनमें शामिल एक 18 वर्ष की लड़की रविवार की रात पौने तीन बजे छत से कूद कर नीचे उतरी और फिर दीवार फांद कर फरार हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: सामूहिक दुष्कर्म की घटना से ग्रामीणों में उबाल, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनएसए की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब उन्होंने रुटीन गिनती तो उसके फरार होने का पता चला। इसके बाद पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस के साथ ही बीएसए डाॅ. विनीता, जिला समन्वयक वरुण कुमार और लेखाधिकारी रणजीत सिंह ने विद्यालय पहुंच कर जानकारी ली।

वार्डन की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर लड़की तलाश शुरू की गई। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि शाम साढे़ सात बजे लड़की को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। वह पहले भी वहीं रहती थी।

पूछताछ में उसने बताया कि उसका ट्रांसफर कस्तूरबा गांधी में होने के बाद वहां उसका मन नहीं लग रहा था। ऐसे में वह भाग आई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर अब लड़की को राजकीय बालिका सुधार गृह में ही वापिस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed