फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Giants camp to change rally

परिवर्तन रैली के लिए दिग्गजों ने डेरा डाला

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पांच नवंबर को होने जा रही जनसभा को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने बुधवार को जनसभा स्थल पहुंचकर दौरा कर यहां डेरा डाल लिया है। उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


भाजपा अमित शाह की जनसभा और परिवर्तन यात्रा से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहारनपुर से ही परिवर्तन यात्रा का आगाज करने आ रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर ने यहां डेरा डाल दिया है। सभी पदाधिकारियों ने जनसभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह का हैलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल से आधा किमी की दूरी पर उतरेगा। कार्यक्रम स्थल पर पेड़ पौधे आदि लगे होने के कारण प्रशासन ने यहां हैलीपैड बनाने की अनुमति नहीं दी। 

प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली बेहद ऐतिहासिक होने वाली है। परिवर्तन रैली प्रदेश की सत्ता में बदलाव की शुरुआत करेगी। भाजपा के कार्यकर्ता इस रैली के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे।

भीड़ जुटाकर करेंगे दावेदारी को मजबूत ः सहारनपुर। अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की निगाह दावेदारों पर है। दावेदारों की लंबी कतार के जरिए जनसभा में भीड़ जुटाने की कवायद होगी। ऐसे में टिकट पाने की कतार में खड़े दावेदारों ने जनसभा में भीड़ जुटाकर अपनी दावेदारी को मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी है। 


प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बनाएंगे दिग्गज 
सहारनपुर। भाजपा ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान और     प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकालकर जहां केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed