फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gheraoed for demanding recovery of car

कार बरामद करने की मांग को लेकर किया घेराव

Wed, 08 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gheraoed for demanding recovery of car
बड़गांव (सहारनपुर)। स्कूल जा रही छात्रा के अपहरण मामले में इस्तेमाल कार बरामद नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर घेराव किया। सीओ देवबंद ने दो दिन में कार बरामद करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जा रही छात्रा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और घेराबंदी होने पर छात्रा को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कार चालक गिरफ्तार नहीं हुआ और न कार बरामद हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर घेराव किया। ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी। बाद में सीओ देवबंद ने दो दिन में चालक को गिरफ्तार कर कार बरामद करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान नानौता ब्लाक प्रमुख पति रिषिपाल राणा, प्रधान पति काका राणा, रविंद्र, मनोज, पूर्व प्रधान बीरपाल, नितिन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

नामजद तीनों आरोपियों को जेल भेजा
बड़गांव थाना पुलिस ने छात्रा के अपहरण का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोमवार को ही पुलिस ने दो आरोपी सिद्धांत और सूर्य को पकड़ लिया था। मंगलवार को तीसरा आरोपी सागर पुत्र शमशेर निवासी ठोल्ला थाना तीतरो गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही कार भी बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed