{"_id":"64610d6f8963512e6c0ee3e6","slug":"ghaziabad-becomes-champion-in-state-kurash-competition-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-2447-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राज्य कुराश प्रतियोगिता में गाजियाबाद बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राज्य कुराश प्रतियोगिता में गाजियाबाद बना चैंपियन
विज्ञापन
गाजियाबाद, वाराणसी सहित अन्य केंद्रों के लिए भी
-दूसरे नंबर पर सहारनपुर तो वाराणसी ने हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के बैनर तले राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता कराई गई। इसमें गाजियाबाद चैंपियन बना। जबकि सहारनपुर ने दूसरा और वाराणसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, उपाध्यक्ष संजय गर्ग व कुलपति प्रोफेसर एसएच सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में गाजियाबाद ने 14, सहारनपुर ने 13 और वाराणसी ने नौ स्वर्ण पदक जीते। उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में 19 जिलों से लगभग 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों का चयन कोल्हापुर महाराष्ट्र में 19 से 21 मई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, किरन, तरुण, मंजू नयाल, मोहित, अगम द्वीप, कुलभूषण, अजीत, आकाश, निकिता, शगुन, दीपक, ध्रुवेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी
17 वर्ष आयु वर्ग में
वाराणसी से संजना, प्रीति पटेल, खुशबू, यशपाल, गाजियाबाद से यक्षिता त्यागी, अनवी, तनिष्का, सहारनपुर से राघव, अभिनव, ध्रुवेश, प्रयागराज से प्रदीप, आर्यन, पवन कुमार, शामली से नियरी और 20 वर्ष आयु वर्ग में सहारनपुर से दीक्षा, नबिया, विधि, विनीता, आर्यन कुमार, अक्षय कुमार, दीपक मिड्ढा, कनिश, गाजियाबाद से खुशबू, प्रयागराज से शिवम।