{"_id":"6abb982522ac26331c0f0e43","slug":"ghazala-murder-case-husband-allegedly-killed-wife-over-dowry-given-to-sister-in-law-arrested-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजाला हत्याकांड: साली को ज्यादा दहेज मिला तो आगबबूला हुआ जीजा, पत्नी को दी खाैफनाक माैत, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजाला हत्याकांड: साली को ज्यादा दहेज मिला तो आगबबूला हुआ जीजा, पत्नी को दी खाैफनाक माैत, गिरफ्तार
Tue, 29 Sep 2026 04:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
सहारनपुर के नानौता में पत्नी गजाला की उस्तरे से हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक साली को ज्यादा दहेज देने और बच्चा न होने को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
पत्नी का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के नानौता में पत्नी की उस्तरे से गला रेतकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में साली को शादी में ज्यादा दहेज दिए जाने और बच्चा न होने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: फल काटने के बहाने चाकू खरीदा, अनाज के लिए लिया ड्रम; गवाहों की जुबानी हत्याकांड की कहानी
विज्ञापन
छोटी बहन की शादी में मायके आई थी गजाला
नानौता थाना क्षेत्र के मोहल्ला चाहमंजिली कोट निवासी गजाला (32) की शादी वर्ष 2012 में शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी इरफान के साथ हुई थी। गजाला अपनी छोटी बहन नीलोफर की 21 सितंबर को हुई शादी में शामिल होने के लिए पति के साथ मायके आई थी।

कमरे में हुआ विवाद, उस्तरे से किया हमला
24 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे गजाला और उसका पति मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद इरफान ने उस्तरे से गजाला के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने गले पर भी उस्तरे से वार कर लिया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

साली को ज्यादा दहेज देने से था नाराज
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ससुराल वालों ने छोटी बहन की शादी में उसे ज्यादा दहेज दिया था। इस बात को लेकर वह अपनी पत्नी को उलाहना देता था। पुलिस के मुताबिक इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके अलावा पति-पत्नी में पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।

बच्चा न होने को लेकर भी करता था मारपीट
सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम के अनुसार, पुलिस जांच में साली को ज्यादा दहेज देने और बच्चा न होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि बच्चा न होने के कारण भी आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोपी पति को मेडिकल कॉलेज पिखलनी परिसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी की मां की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।