फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Getting trapped in the clutches of diseases 'youth'

बीमारियों के चंगुल में फंस रही ‘जवानी’

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थित दिनचर्या और जीवन में बढ़ रहा तनाव अब युवाओं को भी गंभीर रोगों की गिरफ्त में ले रहा है। युवा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। बड़ी बात यह है कि यह रोग शहरी युवाओं के साथ ही गांव में रहने वालों को भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पूरे साल आए मरीजों के आंकड़ों के नजर दौड़ाएं तो यह चौंकाने वाला सच सामने आता है। इसमें अस्पताल में आने वाले 28 से 35 साल के 50 फीसदी लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। इन युवाओं में ज्यादा संख्या ग्रामीण इलाकों से आने वालों की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस साल अप्रैल से नवंबर में जटिल बीमारियों के 33,555 मरीज देखे गए। इनमें से 4224 रोगी मधुमेह, 3858 रोगी उच्च रक्तचाप और 1500 से ज्यादा मरीज सीवीडी और दिल से संबंधित बीमारियों के मिले। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों में 50 फीसदी से ज्यादा रोगी 28 से 35 साल की उम्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कई तो ऐसे भी हैं जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप दोनों से पीड़ित हैं। इन आंकड़ों पर गौर करें तो यह साफ है कि युवा बड़ी संख्या में इन बीमारियों की जकड़ में आ रहे हैं। इन रोगियों में महिलाएं भी काफी संख्या में है। मधुमेह के मरीजों में 1748 और उच्च रक्तचाप के मरीजों में 1708 महिलाएं शामिल रही। निजी अस्पतालों में भी ऐसे मामले आ रहे हैं। 

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के लक्षण    
 ज्यादा भूख लगना।             
ज्यादा प्यास लगना।             
ज्यादा यूरिन आना।

 सिर में दर्द, चिड़चिड़ा होना             
 अत्यधिक गुस्सा आना             
  थकावट होना  

ऐसे करें बचाव      
 प्रतिदिन अनिवार्य रूप से व्यायाम करें।             
 चीनी का सेवन कम से कम करें।             
 चिकनाई और जंक फूड का कम सेवन करें।             
 तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।  संतुलित आहार लें।  

लक्षण मिलने पर समय से जांच कराएं             
मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवाइयों का सेवन करें। अपनी इच्छानुसार दवाइयों का रोकना या स्वयं की सलाह से लेना हानिकारक हो सकता है।              

- डा. लोकेश चंद्र गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी।              
-----------------------------------------------------------
दोनों बीमारियों का एक साथ होना ज्यादा खतरनाक             
मधुमेह और उच्च रक्तचाप दोनों का योग ज्यादा खतरनाक है। इसमें दिल की तकलीफ भी बढ़ सकती है। ऐसी अवस्था में दिल के रोगियों को बिना किसी लक्षण के तकलीफ ज्यादा बढ़ सकती है।             
- डा. रंजना चौधरी, एपिडैमोलोजिस्ट, एनपीसीडीसीएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed