{"_id":"615b41e38ebc3e1dd3696769","slug":"get-worldly-training-with-dini-taleem-saharanpur-news-mrt5591048104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। जमात ए सिद्दीकी ऑफ इंडिया के सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने के साथ ही दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम हासिल करने व बेटियों की तालीम पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया गया।
दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित एक फार्म हाउस पर आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन ने कहा कि बिना शिक्षित हुए कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं, ताकि वे देश व समाज की तरक्की में अपना योगदान दें सकें। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने कहा कि समाज की आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तरक्की के लिए हमें अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनिया में तालीम हासिल करानी होगी। इसके अलावा हमें बेटियों की तालीम पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसी से समाज की तरक्की संभव है।
कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मुकीम सिद्दीकी, उत्तराखंड प्रभारी मास्टर शाहिद, अकबर सिद्दीकी व हाजी उस्मान ने भी विचार रखें। इसके बाद नगर कार्यकारिणी का गठन किया। हाजी हैदर सिद्दीकी नगराध्यक्ष, मुजम्मिल सिद्दीकी उपाध्यक्ष, जिकरु सिद्दीकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमरूद्दीन सिद्दीकी महासचिव, अथहर सिद्दीकी मीडिया प्रभारी बनाए गए। कार्यक्रम में राशिद, आजम, यामीन, बिलाल, अब्दुल कलाम, नासिर, मास्टर अशरफ, सद्दाम, हैदर अहमद, हबीब, फैजान आदि की मौजूदगी रही।