{"_id":"612a80a38ebc3ebde1367fb9","slug":"get-the-corporation-s-properties-worth-100-crores-free-saharanpur-news-mrt553767157","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की 100 करोड़ की संपत्तियों को कब्जामुक्त कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की 100 करोड़ की संपत्तियों को कब्जामुक्त कराएं
विज्ञापन
नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश देते मेयर संजीव वालिया
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम की करीब सौ करोड़ रुपये की संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने सभी संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें संरक्षित करने के लिए चहारदीवारी कराने और निगम के बोर्ड लगाने के लिए भी कहा।
कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक में महापौर संजीव वालिया ने नगर निगम की संपत्तियों की समीक्षा करते हुए हजीरा सराय में निगम की करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महाड़ी के निकट स्थित निगम की करोड़ों रुपये की करीब 20 बीघा भूमि तथा मंडी समिति रोड पर मंसूर पैलेस के सामने पड़ी निगम की बेशकीमती जमीन को भी कब्जा मुक्त कराकर चहारदीवारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके अतिरिक्त महापौर ने दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के सामने स्थित खसरा नंबर 237 की करीब दस करोड़ रुपये की जमीन, ग्राम चकहरेटी में निगम की करीब 30 बीघा भूमि, खत्रीवाला में मुख्य मार्ग स्थित करीब दो हजार मीटर भूमि, आली की चुंगी के निकट पुराने शौचालय की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि तथा खाताखेड़ी में अवैध रूप से बनाए गए गोदामों को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की चहारदीवारी कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं, जनमंच के सामने गांधी पार्क परिसर में पुराने शौचालय तोड़कर खाली कराई गई भूमि पर अविलंब दुकानें बनाने, मानकमऊ में शहीद अमर सिंह कॉलेज के निकट स्थित खसरा नंबर 384 की करीब आठ बीघा भूमि को समतल कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रियगौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, कर अधीक्षक विनय शर्मा, निगम के नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश आदि मौजूद रहे।ुमार