फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get 10% discount by paying house tax and water tax online

Saharanpur News: गृहकर एवं जलकर ऑनलाइन जमा कराकर पाएं दस फीसदी की छूट

Sun, 12 Oct 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Get 10% discount by paying house tax and water tax online
सहारनपुर। गृहकर एवं जलकर के बकाएदार हैं तो आप छूट का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, नगर निगम ने टैक्स में छूट दिसंबर तक बढ़ा दी है। ऑनलाइन जमा कराने पर दस फीसदी और ऑफलाइन जमा कराने पर पांच फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम कई महीने से छूट देता आ रहा है। पिछले महीनों में 15 फीसदी तक की छूट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पर दी जा रही थी। अब नगर निगम ने छूट को अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के लिए बढ़ा दिया है। बकाएदार वित्तीय वर्ष 2025-26 के वर्तमान गृहकर एवं जलकर में ऑनलाइन जमा कराकर दस फीसदी की छूट पा सकते हैं, जबकि ऑपलाइन यानी काउंटर पर आकर कैश जमा कराने पर छूट पांच फीसदी मिलेगी। नगर आयुक्त शिपू गिरि की ओर से छह अक्तूबर को छूट की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने नागरिकों को छूट का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

------
टैक्स के दायरे में संपत्तियां
जीआईएस सर्वे के आधार पर महानगर में 2.13 लाख संपत्तियों को टैक्स के दायरे में रखा गया है। इनमें से 1.81 लाख भवन हैं, जबकि शेष प्लॉट आदि हैं। नगर निगम विभिन्न माध्यमों से टैक्स बकाएदारों को टैक्स जमा कराने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed