{"_id":"575db67f4f1c1b7d3f11be4d","slug":"gave-the-contract-for-killing-the-brother-of-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के भाई की हत्या के लिए दे दी सुपारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के भाई की हत्या के लिए दे दी सुपारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे प्रेमिका के भाई को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने उसके नाम की डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दे दी। हत्या करने की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी, बस इंतजार था सही वक्त का। लेकिन इससे पहले ही सुपारी किलर और प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
रविवार को सटीक सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक सचिन कुमार शर्मा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, सुरेश चंद और देवेंद्र सिंह के साथ मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा स्थित एक मकान में छापामारी करते हुए तसलीम पुत्र अकील और कलीम पुत्र इकराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो गिरफ्त में आए युवकों ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। कोतवाल विजय प्रकाश के मुताबिक कलीम बागपत के खेकड़ा कस्बा निवासी नेहा से मोहब्बत करता है, लेकिन उसका भाई शानू उनके प्यार के बीच में आ रहा था।
विज्ञापन
इस कारण उसने शानू की हत्या की योजना बनाई और अपने ही साथी तसलीम को उसकी हत्या करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी भी दे दी। तसलीम ने शानू की हत्या करने के लिए पठानपुरा निवासी नवाजिश से 4500 रुपये में एक तमंचा और दो कारतूस खरीदे लिए थे। विजय प्रकाश का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते इन्हें गिरफ्तार न करती तो मौका मिलते ही यह शानू की हत्या कर देते।