अंबेहटा (सहारनपुर)। मिशन शक्ति फेस तीन कार्यक्रम के अंतर्गत अंबेहटा पुलिस ने आसरा फाउंडेशन सामाजिक संस्था के सहयोग से कूड़ा बीनने वाले दो छोटे बच्चों को उनके स्वजन को सौंपा।
महिला हेड कांस्टेबल मंजू रानी ने माता पिता को जागरूक करते हुये कहा कि छोटे बच्चों से काम कराना बाल श्रम अधिनयम 1986 के अंतर्गत अपराध है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना व दो साल की सजा का प्रावधान है।
संस्था के अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस की देखरेख में बच्चों को उनके मां बाप की सुपुर्दगी में दे दिया है किंतु संस्था द्वारा दोनों बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाया जायेगा। इसका खर्चा संस्था ही वहन करेगी। साथ ही क्षेत्र में हो रहे बाल श्रम व बच्चों से कूड़ा बिनवाने या अन्य कार्य कराने वाले परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करायी जायेगी व ऐसे बच्चों को स्कूल मे दाखिला दिलाकर उनको शिक्षा दिलायी जायेगी। कांस्टेबल दिनेश कुमार, सुभाष कुमार, अरुण पंवार, हाजी अकरम, अब्दुल गफ्फार, आकिल पधान, शादाब दिलशाद, अर्शी शफीक, सलीम, आस मौहम्मद, शादाब, शफीक व फरमान कुरैशी रहे।