फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Garbage and remains not seen on the roads on Eid-ul-Adha: Municipal Commissioner

ईद उल अजहा पर सड़कों पर ना दिखे कचरा और अवशेष: नगरायुक्त

Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Garbage and remains not seen on the roads on Eid-ul-Adha: Municipal Commissioner
निगम में ईद की तैयारियों के लिए बैठक को संबोधित करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने महानगर के सभी सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों को निर्देश दिए कि ईद उल अजहा पर सड़कों पर गंदगी और अवशेष नजर ना आएं। शहर भर में भ्रमण कर गंदगी को साथ के साथ उठाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई नायकों को गंदगी के प्रति सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि हम जितने सतर्क रहेंगे उतनी ही अच्छी सेवा दे पाएंगे। सभी वार्डों में सफाई के अलावा सुबह ही चूना व मेलाथियान आदि का छिड़काव करा दिया जाए। शहर में कहीं भी गंदगी और अवशेष को लेकर माहौल खराब नहीं होना चाहिए। कोई जानवर किसी अवशेष को खींचकर किसी धार्मिक स्थल की ओर ना ले जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सघन बस्तियों में धर्मस्थलों के पास एक-एक सफाई कर्मी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह खुद शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जलभराव की समस्या हो, वहां तुरंत गाड़ी लगवाकर पानी निकलवाया जाए। उन्होंने सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों को सिविल डिफेंस के वार्डन और क्षेत्रों में नियुक्त विशेष पुलिस अधिकारियों व पार्षदों से सहयोग लेने का भी सुझाव दिया। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर और चंद्रपाल, महेश राणा, सुधाकर, आशीष, नत्थीलाल, नीरज, मनोज, आनंद, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed