फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangster and Rasuka on mining mafia: Mandalayukta

खनन माफिया पर लगे गैंगस्टर और रासुका : मंडलायुक्त

Thu, 18 Mar 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gangster and Rasuka on mining mafia: Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि अवैध खनन करने वालों और भूमाफिया के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई कर इनकी संपत्ति को जब्त कराई जाए। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की न्यायालय में सशक्त पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

बुधवार को हुई वर्चुअल मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारी पूर्ण कर लें। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर लें। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को चिह्ति कर कार्रवाई की जाए। आपराधिक छवि वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त और निलंबित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति तथा महिलाओं के प्रति अपराधों पर पुलिस अधिकारी तत्परता से कार्रवाई करें। विवेचना में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता ऐसे प्रकरणों की बेहतर पैरवी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण पर्यावरण से छेड़छाड़ और राष्ट्रीय संपत्ति को भी हानि पहुंचती है। सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे माफिया खुले में न रहने पाएं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के लिए समुचित स्थान उपलब्ध कराएं। सड़कों पर होने वाली होलिका दहन को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जाए। वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त कर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने विगत दिनों डिस्टलरी में हुई राजस्व चोरी की हुई घटना पर नाराजगी व्यक्त कर आबकारी व वाणिज्य कर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के संबंध में सख्त कार्रवाई की जाए।
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा भू माफिया को चिह्नित कर संपत्ति को सरकार में निहित की जाए। खनन और भूमाफिया की सूची का पुनर्गठन किया जाए। इसमें छूटे हुए माफिया को भी शामिल किया जाए। पंचायत चुनाव के लिहाज से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में पंचायत चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। थाना स्तर पर शांति सुरक्षा समिति की बैठक निरंतर की जा रही है। जनपद में 17 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं, इनमें से 4461 असलहा जमा हो गए हैं। इसमें अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीएम मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, डीएम शामली जसजीत कौर, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, एसपी शामली सुर्किति माधव सहित वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed