{"_id":"5e6e5d108ebc3ea8021a04af","slug":"gangrape-saharanpur-news-mrt4737438124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
बड़गांव। झोलाछाप चिकित्सक ने शादी करने का झांसा देकर युवती को जंगल में बुला लिया और वहां अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि प्रेमी के साथी ने युवती के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी झोलाछाप और उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का उसके ही गांव के एक झोला छाप युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को भनक लगी तो उन्होंने दो साल पहले युवती का निकाह कहीं ओर करा दिया। आरोप है कि प्रेमी ने उसका पीछा ससुराल तक नहीं छोड़ा। प्रेमी द्वारा निकाह करने का झांसा दिए जाने पर युवती पति को तलाक देकर वापस अपने गांव लौट आई। दो दिन पहले जब युवती ने प्रेमी को निकाह करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। आरोप है कि प्रेमी ने 13 मार्च की रात को शादी करने के बहाने उसे जंगल में बुलाया। जहां प्रेमी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि प्रेमी के साथी ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्रेमी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी झोलाछाप नजाकत पुत्र असलूब व उसका साथी आस मोहम्मद पुत्र शौकीन फरार हो गए। उधर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी, वे अपने घरों से फरार हैं।