फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh and Nakur municipalities will have their boundaries expanded

Saharanpur News: गंगोह और नकुड़ नगर पालिकाओं का होगा सीमा विस्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gangoh and Nakur municipalities will have their boundaries expanded
सहारनपुर। जिले की गंगोह और नकुड़ नगर पालिका के सीमा विस्तार की तैयारी हैं। प्रशासन ने सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू होगी। सीमा विस्तार होने से दोनों नगर पालिका का भौतिक और राजनीतिक स्वरूप बदल जाएगा।
विज्ञापन




जिले में नगर निकायों के सीमा विस्तार की मांग लंबे समय से उठती रही है। दो नगर पंचायतों रामपुर मनिहारान और छुटमलपुर का विस्तार वर्ष 2021 में हो चुका है। इसके बाद वर्ष 2022 में गंगोह नगर पालिका की सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वर्ष 2022 में भेजे गए प्रस्ताव पर कोई बात आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद शासन ने जुलाई 2025 में पत्र लिखकर दो सप्ताह में नया प्रस्ताव भेजने को कहा। इसमें गंगोह नगर पालिका की तरफ से बताया गया कि तीन वर्षों में पालिका के शहरी सीमा से सटे क्षेत्रों में कई नई व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ी हैं। दोनों नगर पालिका ने अगस्त के अंतिम पखवाड़े में नया प्रस्ताव किया। इसके बाद प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
विज्ञापन


- नगर पालिका गंगोह परिषद की प्रस्तावित सीमाएं

उत्तरी सीमा- उत्तर पूर्व कोने से ग्राम गंगोह मजबता बाहर हदूद के खसरा नंबर 727 की उत्तर पूरब को छूते हुए, गाटा संख्या खसरा नंबर 1007 से ग्राम बुढ़नपुर के खसरा नंबर 122 से होते हुए गाटा संख्या 236 तक, गंगोह मजबता द्वितीय के खसरा नंबर 1012 से 257 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पूर्वी सीमा- पूर्व उत्तरी कोने से ग्राम गंगोह मजबता द्वितीय के खसरा नंबर 125 से 1302 से होते हुए दक्षिण में खसरा नंबर 2024 तक।

-दक्षिणी सीमा- दक्षिण के कोने से गंगोह मजबता द्वितीय से खसरा नंबर 2026 से होते हुए ग्राम गंगोह खालसा के खसरा नंबर 12 तक।

पश्चिमी सीमा- पश्चिमी से उत्तरी ग्राम गंगोह मजबता बाहर हदूद प्रथम की खसरा नंबर 512 से खसरा नंबर 727 के पश्चिमी कोने तक।

-------

नगर पालिका परिषद नकुड़ की प्रस्तावित सीमा

- उत्तरी सीमा- उत्तरी पश्चिमी कोने ग्राम सरूरपुरतगा की पूर्वी सीमा गाटा संख्या 459 से गाटा संख्या 520 होते हुए गाटा संख्या 936 से 678 उत्तरी पूर्वी कोने तक नकुड़ बाहर हदूद तक।

पूर्वी सीमा- नकुड़ बाहर हदूद उत्तरी पूर्वी गाटा संख्या 678 से गाटा संख्या 771 होते हुए गाटा संख्या 662 के दक्षिणी पूर्वी कोने ग्राम चंद्रपाल को जोड़ते हुए नकुड़ बाहर हदूद के गाटा संख्या 639 तक


दक्षिणी सीमा- ग्राम चंद्रपालखेड़ी के दक्षिणी पश्चिमी गाटा संख्या 662 से गाटा संख्या 703 548, 300, 331 होते हुए ग्राम चंद्रपाल खेड़ी तक

पश्चिमी सीमा- ग्राम चंद्रपाल खेड़ी के गाटा संख्या 300 से 188, 134, 131 होते हुए गाटा संख्या 317, 229, 210, 171, 452, 461 नकुड़ बाहर हदूद तक।
--------
नगर पालिका गंगोह और नकुड़ सीमा विस्तार के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। शासन स्तर से निर्देश आने के बाद प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। सीमा विस्तार होने के बाद आस-पास के क्षेत्रों को भी शहरी सुविधाएं मिल सकेगी।
- मनीष बंसल, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed