फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gang of thieves challenging police in cold weather

सर्द मौसम में पुलिस को चुनौती दे रहा चोरों का गैंग

Wed, 08 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gang of thieves challenging police in cold weather
सहारनपुर। सर्द मौसम में चोर गैंग पूरी तरह सक्रिय है। पिछले दस दिनों में चोरों ने जनपद में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सर्द मौसम में चोर गैंग लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है रात में गश्त बढ़ाई गई और पुलिस अलर्ट है, लेकिन इसके बावजूद बीते दस दिनों में हुई चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना है। मंगलवार की रात भी चोरों ने नकुड़ क्षेत्र में चार जगह और गंगोह क्षेत्र में एक जगह वारदात का अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि चार दिन पूर्व नकुड़ में हुई चोरी के मामले में एक चोर को पकड़ा गया। इसी तरह बिहारीगढ़ में भी चोर को पकड़ा गया है।
-- 28 दिसंबर : शहर के राजौरी गार्डन में फौजी के घर लाखों की चोरी।
-- 28 दिसंबर : अंबेहटा क्षेत्र के मोहल्ला किला में सीमेंट और सरिए की दुकान में चोरी।
-- 03 जनवरी: नकुड़ में चार जगह चोरी। धीरज सिंघल की आढ़त की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और 25 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया। इसी दिन चोरों ने सतपाल गर्ग की दुकान से 25 हजार, शोभा पेस्टीसाइड की दुकान से 47 हजार और गणेश ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय से सात हजार की नगदी, एलसीडी सहित अन्य सामान चोरी किया।
विज्ञापन

-- 03 जनवरी : मुजफ्फराबाद में सतीश सैनी के मकान में चोरी।
-- 04 जनवरी : फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में प्रशांत सैनी के योग शक्ति अस्पताल में चोरी।
-- 04 जनवरी : चिलकाना क्षेत्र के गांव पठेड़ में मशरूफ के घर के ताले तोड़कर सात हजार की नगदी और जेवरात चोरी।
-- 05 जनवरी : गंगोह के मोहल्ला नजूल में राकेश कुमार और मोहल्ला गुजरान में पृथ्वी की दुकान में चोरी।
-- 06 जनवरी : नकुड़ के गांव टॉबर में किसान के घर धावा बोलकर चोरों ने 37 हजार की नगदी से भरा थैला साफ किया।
-- 07 जनवरी: गंगोह क्षेत्र के लखनौती में सलीम अहमद के ढाबे और नकुड़ क्षेत्र में हुई चोरी।
गश्त बढ़ाई गई है, घटनाओं का खुलासा भी कर रही पुलिस : एसएसपी
सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। चोरी की वारदातें हुई हैं, लेकिन पुलिस ने घटनाओं का खुलासा भी किया है। पुलिस जल्द एक-एक घटना का खुलासा कर देगी। शातिर चोर पुलिस से नहीं बच पाएंगे। इसके लिए पुलिस टीमें काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed