फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gang abducted teenager in gangoh

अगवा कर किशोरी से गैंगरेप

Wed, 01 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gang abducted teenager in gangoh
(कैरीकेचर) - फोटो : amar ujala
सहारनपुर के गंगोह में किशोरी को अगवा कर दो लोगों ने चाकू से आतंकित कर उसके साथ गैंगरेप किया। चार दिन तक अज्ञात स्थान पर गैंगरेप करने के बाद आरोपी किशोरी को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल को लिए भेजा गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

 

सोमवार की रात करीब 11 बजे परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची नगर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कूकर ठीक कराने के लिए घर से बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ले के ही 50 वर्षीय कालू ने अपने साथी शौकीन के साथ उसे जबरन अगवा कर लिया।

विज्ञापन

 

आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां चाकू से आतंकित कर उसके साथ चार दिन तक गैंगरेप करते रहे। सोमवार रात आरोपी कार्रवाई करने पर उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए घर के पास छोड़कर फरार हो गए। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई तो परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल यशपाल धामा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दूसरे आरोपी को जल्द ही  गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

उधर पुलिस ने मंगलवार रात में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed