{"_id":"58e7e6cb4f1c1bac2b5b3dcf","slug":"gandagi-dekh-bhadke-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंगंदगी देख भड़के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंगंदगी देख भड़के एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सरसावा सीएचसी में निरीक्षण एसडीएम नकुड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अस्पताल में जगह जगह फैली गंदगी को देखकर बिफर गये। लैब के पुराने तथा काले पड़े चुके जांच उपकरणो को देखकर उन्होने टैक्नीशियन के अलावा अधीक्षक को भी फटकार लगायी। एसडीएम ने सख्त लहजे में चिकित्सा अधीक्षक को जल्द से जल्द से कार्य व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिये।
शुक्रवार को एसडीएम नकुड़ शमशाद हुसैन अचानक सीएचसी सरसावा का निरीक्षण करने आ पहुंचे। एसडीएम ने आते ही सबसे पहले ओपीडी चैक की तथा मरीजों से बात की। एसडीएम ने मरीजो से पूछा की दवा देने के नाम पर पैसो की वसूली तो नही की जाती है। कुछ ही देर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार भी आ गए।
इसके बाद एसडीएम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। होम्योपैथी वार्ड में डाक्टर के स्थान पर फार्मेसिस्ट को बैठा देखकर तथा दवा ना होने पर एसडीएम भड़क गये तथा डाक्टर से सफाई मांगी। टीबी जांच केंद्र में काले पड़ चुके उपकरणो को देखकर भी एसडीएम का पारा चढ़ गया। पूरे अस्पताल में दीवारो पर पान की पीक तथा सड़े हुये वाश बेसिनो, खुले कूड़े दानो एवं धूल भरी खिड़कियों को देखकर एसडीएम ने चिकित्सा अधीक्षक को भीड़ के बीच ही खरी खोटी सुनायी तथा साफ सफाई करवाने की निर्देश दिये।
विज्ञापन
एसडीएम ने प्रसूति विभाग में जाकर गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनो से भी बात की तथा स्टाफ द्वारा किसी प्रकार की वसूली की भी जानकारी ली। निरीक्षण करने के पश्चात जाते समय एसडीएम ने पत्रकारो से बात करते हुये अस्पताल की सफाई तथा व्यवस्था खराब बताया।