फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Game of fake tickets, one ticket was used twice

सहारनपुर: फर्जी टिकटों का खेल, एक टिकट दो बार कर रहे थे इस्तेमाल

Thu, 16 Feb 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Game of fake tickets, one ticket was used twice
सहारनपुर। उप्र सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार और प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके त्रिवेदी पर निलंबन की कार्रवाई के कई कारण रहे। 13 फरवरी को प्रबंध निदेशक के सचल दल ने सहारनपुर डिपो की बस में फर्जी टिकट का खेल पकड़ा था। परिचालक एक टिकट को दो-दो बार इस्तेमाल करना मिला, साथ ही सहारनपुर-देहरादून मार्ग के यातायात निरीक्षक को भी निलंबित किया था।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने 13 फरवरी को सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। वीसी में सहारनपुर की रिपोर्ट देखकर नाराजगी जताई थी। कहा था कि सहारनपुर में पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है, जिसकी उन्होंने गहनता से जांच कराई है। उसी दिन प्रबंध निदेशक के सचल दल ने सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर सहारनपुर डिपो की बस में 12 टिकट ऐसे पकड़े थे, जिनका परिचालक ने दो-दो बार इस्तेमाल किया था। उसके बाद इस मामले की सचल दल ने प्रबंध निदेशक जानकारी दी। तब सहारनपुर-देहरादून मार्ग के यातायात निरीक्षक राजकुमार को निलंबित कर चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी थी। यह मामला सामने आने के बाद प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार एवं प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके त्रिवेदी को निलंबित किया।
विज्ञापन

पहले ही लग चुकी थी निलंबन की भनक
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को क्षेत्रीय प्रबंधक की कुछ शिकायतें मिल रही थी और वह उनकी विभागीय जांच करा रहे थे। क्षेत्रीय प्रबंधक को शायद पहले ही कार्रवाई होने की भनक लग चुकी थी, इसलिए वह 14 फरवरी को दो दिन की छुट्टी पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो भी हुई थी वायरल
-पिछले साल नवंबर में चालक-परिचालकों की एक वीडियो वायरल हुई थी। बताया जाता है कि यह वीडियो महिला परिचालक ने बनाई थी। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने कुछ चालक-परिचालक पर कार्रवाई थी और ये संगठन से जुड़े हुए थे। यह भी बताया जा रहा है कि इन्होंने आरएम की मुख्यालय में शिकायत की थी।

-सेवा प्रबंधक को आरएम का चार्ज
सेवा प्रबंधक गौरव पांडेय को क्षेत्रीय प्रबंधक का चार्ज दिया है। जब तक नए क्षेत्रीय प्रबंधक की तैनाती नहीं हो जाती तब तक सेवा प्रबंधक ही कार्यभार को संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed