{"_id":"5f19d2798ebc3e63750f6b0f","slug":"galli-to-galli-ri-bibi-manra-phire-sing-song-saharanpur-news-mrt4927107157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों तो गलियों री बीबी मनरा फिरे गीत गाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों तो गलियों री बीबी मनरा फिरे गीत गाए
विज्ञापन
वैश्य अग्रवाल समिति के तीज कार्यक्रम में चुनी गयी तीज क्यून व अन्य
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना काल में तीज की रौनक भी बेरंग नजर आई। महानगर में कंपनी बाग सहित कई जगहों पर झूले नहीं पड़े। कोरोना काल की वजह से महिलाओं ने घरों में रहकर ही तीज पर्व मनाया और गीत गाए। इसके साथ ही घरों में ही झूला डाला गया है। वैश्य अग्रवाल समाज महासभा और वैश्य अग्रवाल महिला संगम ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने तंबोला खेल खेला और लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके साथ ही बगिया में पड़ गए झूले, आया तीज का त्योहार, सखियों आओ झूला झूले बारंबार गीत गाए। तत्पश्चात दीपाली जैन को तीज महारानी चुना गया और गीता गर्ग को भी सम्मान दिया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी स्वाति वैश्य ने सीमा अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष, डाक्टर नीता गर्ग को चेयरमैन, कविता सिंघल, अंजु गुप्ता को महामंत्री, दीक्षा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, दीपाली जैन, मीनाक्षी जैन को उपाध्यक्ष, मोना जैन, रीमा गुप्ता को मंत्री मनोनीत किया। इस दौरान शिवानी गुप्ता, नीता गर्ग, दीपाली, दीक्षा अग्रवाल, रीमा गुप्ता मौजूद रही। वहीं, तीज पर चकराता मार्ग स्थित कंपनी गार्डन में हर वर्ष सुबह झूला पड़ जाता था, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से झूला नहीं डाला गया और न ही महिलाएं कंपनी गार्डन गई। इसके अलावा पुलिस लाइन, चंद्रनगर पार्क, मिशन कम्पाउंड, हकीकतनगर व नुमाइशकैंप सहित अनेक पार्कों में महिलाएं झूला झूलती थीं, लेकिन इस बार घरों में ही त्योहार मनाया।
शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित कर गाए गीत
सहारनपुर। जैन बाग क्षेत्र में पूजा अंकित शर्मा, श्वेता, प्रद्युम्ननगर में रीतू गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, वरिंद्र बंसल ने भगवान शिव और मां पार्वती की कथा सुनी। इससे पूर्व भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की कच्ची मिट्टी से मूर्ति बनाकर स्थापित कर शृंगार किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और मिठाई का भोग लगाया गया। इसके अलावा कोर्ट रोड, शिवाजी नगर, मंदाकिनी विहार, नीलकंठ विहार, रानी बाजार, भूतेश्वनगर, मोहित विहार, चंद्रनगर, नवीनगर, शारदानगर, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप सहित अनेक इलाकों में महिलाओं ने घरों में ही तीज मनाई। इसके साथ ही बगिया में पड़ गए झूले, आया तीज का त्योहार, जल की मछलियां सासू बिकने को आई, गलियों तो गलियों री बीबी मनरा फिरे, बाग हिंडोले, भइया मेरे पड़ रहे जी, अजी कोई झुल्लो सारा संसार जी, मदहोश कर देती है तीज की यह बहार, गाता है दिल जब झूमकर झूलों में सखियों साथ गीत गाए।
पति विदेश में, वीडियो कॉलिंग के जरिए मनाई तीज
सहारनपुर। बसंत विहार निवासी नेहा वालिया ने अपने मायके में तीज मनाई। उनके पिता पूर्व बैंक अधिकारी बलराम अहलूवालिया ने बताया कि उनके दामाद राघव न्यूजीलैंड में कार्यरत हैं। कोरोना की वजह से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं स्थगित हैं। इस कारण दामाद नहीं आए। इसलिए बेटी और दामाद ने अलग-अलग रहते हुए वीडियो कॉलिंग के जरिए तीज मनाई।
विज्ञापन
ऑनलाइन मनाई हरियाली तीज
सहारनपुर। नव जागृति जैन मिशल की सदस्यों ने कोरोना की वजह से ऑनलाइन तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने अपने-अपने घर पर झूला झूलते और सोलह शृंगार की फोटो ग्रुप पर डाली। इसी तरह लायनेस क्लब की सदस्यों ने ही घर पर रहकर ही तीज मनाई और भगवान शंकर व मां पार्वती की आराधना की।

सहारनपुर में मंदाकिनी विहार में घर पर झूला झूलती महिला- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में देहरादून रोड पर घर पर झूला झूलती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर में मौहल्ला शिवपुरी में घर पर तीज मनाती सोनम अपनी सास के साथ- फोटो : SAHARANPUR

जैन अतिथि भवन स्थित मौहल्ले में तीज मनाती पूजा शर्मा स्वेता भारद्घाज- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के प्रदुमन नगर में तीज पर घर में झूला झूलती महिला और युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

पंजाबी बाग में अपने निवास स्थान पर तीज का त्योहार मनाती नेहा वालिया- फोटो : SAHARANPUR