फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gagandeep used to make illegal recovery by pressurizing the officials

शातिर ने उगला सच: देहाती फिल्म में किया काम, असल में बना खलनायक, रौब गालिब कर अफसरों से करता था अवैध वसूली

Wed, 21 Sep 2022 03:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 03:55 PM IST
सार

देहाती फिल्म में काम करने के बाद गगनदीप असल में खलनायक बन गया। वह फर्जी आयकर अधिकारी बनकर अफसरों पर रौब गालिब करता था। इसके अलावा वह अधिकारियों से अवैध वसूली भी करता था।

विज्ञापन
Gagandeep used to make illegal recovery by pressurizing the officials
जनकपुरी पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी फर्जी इनकम टैक्स ओफिसर व पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में फर्जी आयकर अधिकारी गगनदीप ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी खुद को आयकर अधिकारी बताकर अधिकारियों व कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करता था। जिला कारागार के सिपाही सन्नी को वह गनर के तौर पर अपने साथ रखता था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि फर्जी आयकर अधिकारी गगनदीप निवासी गांव बरसी थाना तीतरो और जिला कारागार के सिपाही सन्नी निवासी गांव काठा जनपद बागपत को सोमवार की रात जनकपुरी चौक स्थित जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जहां वह जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार से अवैध वसूली करने आया था।
विज्ञापन


आरोपी गगनदीप खुद को आयकर अधिकारी बताकर अधिकारियों व सरकारी कर्मचारियों पर रौब गालिब कर अवैध वसूली करता था। आरोपी किराए की गाड़ी लेकर सिपाही सन्नी को गनर के रूप में अपने साथ रखता था। इसके बाद सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन करने के बाद मुलाकात कर कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली करता था। आरोपी जिला आबकारी कार्यालय पर अवैध वसूली के इरादे से इनोवा कार से सिपाही सन्नी को लेकर पहुंचा था, जहां पर आबकारी अधिकारियों को उस पर शक हुआ। इसके बाद सूचना पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने गगनदीप व सन्नी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक फर्जी आई कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पार्षद का अपमान: IAS को बताने पहुंचे थे इलाके का हाल, हाथ-पैर पकड़ किया ये हाल, सारी हदें हुईं पार, तस्वीरें

जेल में हुई थी सन्नी से मुलाकात, जाएगी नौकरी
एसएसपी ने बताया कि दो माह पूर्व नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति से ठगी करने के मामले में गगनदीप जेल गया था, जहां पर उसकी मुलाकात कारागार के बंदी रक्षक सन्नी से हुई थी। कुछ दिन पूर्व गगनदीप जेल से छूटकर आया था। इसके बाद उसने सन्नी को भी लालच देकर फर्जीवाड़ा करने के लिए अपने साथ रख लिया। आरोपी खुद की तैनाती मुरादाबाद में बताता था। कुछ दिन पूर्व आबकारी विभाग से आरोपी ने अपनी पत्नी के जन्मदिन की पार्टी होने की बात कहकर दस पेटी अंग्रेजी शराब की भी मंगवाई थी। अब आरोपी अवैध वसूली और महंगी शराब भिजवाने के लिए आबकारी कार्यालय पहुंचा था। एसएसपी ने बताया कि मामले से शासन को अवगत कराया गया है। सिपाही सन्नी को बर्खास्त कराने की कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन के बड़े राज: खूबसूरत चेहरा देख जाल में फंस थे लोग, चंद दिनों में कर देती थी कंगाल,देखें तस्वीरें

देहाती फिल्म में किया काम, असल में बना खलनायक
आरोपी गगनदीप एक देहाती फिल्म में भी काम कर चुका है। उसने ‘रामपाल हवलदार’ देहाती फिल्म में खलनायक का अभिनय किया था। फिल्म के साथ ही असल जीवन में भी वह खलनायक बना है। आरोपी बेहद शातिर है, जो आसानी से सरकारी अधिकारियों पर दबाव बना लेता था। आरोपी ने कुछ समय पूर्व थाना चिलकाना के प्रभारी को भी फोन किया था। इसी तरह आरोपी कई अधिकारियों से अवैध वसूली कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed