{"_id":"5730d7574f1c1b1605919dab","slug":"front-against-alcoholism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Tue, 10 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बेहट के कासमपुर में शराब के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासमपुर गांव की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को गांव की गलियों में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
हाथों में लाठियां लेकर गलियों में निकली महिलाओं ने पुलिस पर गठजोड़ का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शराब की अवैध बिक्री बंद नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरा जाएगा। यहीं नहीं, शराब बेचने वालों की जूते-चप्पलों से खबर ली जाएगी।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर में शराब की अवैध बिक्री की शिकायतें काफी समय से मिल रही हैं। मर्दों से तंग आ चुकी गांव की महिलाएं सोमवार को गांव की गलियों में निकल आईं और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि उनके गांव में परचून की दुकानों पर शराब की अवैध बिक्री हो रही है। सस्ती और आसानी से मिलने वाली शराब को पीकर गांव के मर्द दिनभर नशे में धुत रहते हैं। वे मजूदरी करती हैं और मर्द उनसे जबरन पैसे लेकर शराब पी जाते है। वे कई बार पुलिस से भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन शराब बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालाा महिलाओं रजनेश, रेखा, कुंता, बंता, कमलेश, रीना, केला, शीला, दयालो, सुशीला, उषा आदि ने चेतावनी दी कि उनके घर बर्बाद कर रहे इस नशे के कारोबार को बंद नहीं किया गया तो वे पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। महिलाओं का कहना था कि शराब बेचने वालों की जूते-चप्पलों से खबर ली जाएगी।
मुनादी कराकर शराब की अवैध बिक्री करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
- अनिल राणा ग्राम प्रधान कासमपुर
-----------------
शराब की अवैध बिक्री करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- शैलेंद्र यादव, इंस्पेक्टर मिर्जापुर