{"_id":"5e9b3bf38ebc3e768a1b4a3a","slug":"from-today-wholesale-mandis-will-run-on-delhi-road-saharanpur-news-mrt478278877","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली रोड पर चलेंगी थोक मंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली रोड पर चलेंगी थोक मंडियां
विज्ञापन
सहारनपुर में लॉक डाउन के चलते मंडी समिति बंद होने के बाद सब्जी मंडी में लगी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
कॉसमॉस ग्राउंड में रविवार से शुरू होगी फल एवं सब्जी मंडी
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण की संवेदनशीलता को देख शहर की थोक मंडियों को दिल्ली रोड स्थित नए स्थलों पर शिफ्ट कर दिया। अस्थायी मंडी के लिए प्रशासन ने स्थान चिन्हित किया। रविवार से यहां खरीद फरोख्त होगी। फल एवं सब्जी मंडी कॉस मॉस ग्राउंड और किराना मंडी पैरामाउंट कॉलोनी की दुकानों में शुरू होगी। किसी भी समस्या को नहीं होने देने के आश्वासन पर थोक व्यापारियों ने सहमति व्यक्त कर कहा रविवार से वहां काम शुरू किया जाएगा।
कोरोना मामले पॉजेटिव पाने के बाद जिला प्रशासन ने मंडी क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित किया। नवीन मंडी क्षेत्र भी इसमें आने के कारण शनिवार से मंडी को बंद किया। मंडी के नए स्थान के लिए प्रशासनिक कवायद के बाद सब्जी एवं फल मंडी के लिए दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस सिटी ग्राउंड का चयन किया और किराना मंडी के लिए पैरामाउंट कॉलोनी की दुकानें चुनी गई। शनिवार को दिन भर मंडी, प्रशासनिक और थोक व्यापारी अस्थाई मंडी शुुरू करने के लिए कवायद चलती रही।
मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने बताया हॉट स्पॉट क्षेत्र में होने के कारण मंडी को फिलहाल बंद किया है। सब्जी और फलों के लिए कॉसमॉस सिटी ग्राउंड और किराना के लिए पैरामाउंट कॉलोनी की दुकानों का चयन किया। यहां फुटकर व्यापारियों को सामान खरीदने की सुविधा होगी। उप निदेशक मंडी (प्रशासन) रिंकी जायसवाल ने कहा उन्होंने अस्थायी मंडी स्थलों का निरीक्षण कर सभी व्यापारियों के लिए तमाम आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन के आश्वासन पर अस्थायी मंडी में शुरू करेंगे काम
फ्रूट एंड वैजिटेबिल कमीशन एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल सिंह चावला ने बताया अस्थायी मंडी स्थल दूर होने के साथ ही वहां पर बुनियादी सुविधाओं केेे अभाव है, लेकिन प्रशासन ने सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके चलते रविवार से अस्थायी मंडी स्थल पर कारोबार शुरू किया जाएगा।
कॉलोनीवासियों ने जताया एतराज
सहारनपुर। किराना मंडी के पैरामाउंट कॉलोनी के मुख्य द्वार पर शिफ्ट होने पर एतराज शुरू हो गया। पैरामाउंट टयूलिप रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर एतराज जताया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि किराना मंडी शिफ्ट होने से न सिर्फ कॉलोनी वासियों को आने जाने में असुविधा होगी, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढे़गा। उन्होंने इसे अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सूरी, रामजी सुनेजा, मुकेश गर्ग, अनिल अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, डीपी मित्तल, अमित कपूर, संदीप मेहरा आदि रहे।