फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Freezing rain, crops will benefit

बारिश से बढ़ी ठंड, फसलों को होगा फायदा

Mon, 16 Nov 2020 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Freezing rain, crops will benefit
बारिश से बढ़ी ठंड, फसलों को होगा फायदा
विज्ञापन

गंगोह/छुटमलपुर/शाकंभरी। रविवार की रात हुई बारिश ने ठंड इजाफा कर दिया है। इसके चलते लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े दिखने लगे हैं। बारिश से गेहूं की बुआई और आम की फसल को लाभ मिलने की संभावना है।
रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए थे। देर शाम शुरू हुई बूंदाबांदी व सर्द हवा से ठंड बढ़ गई। आसमान में बादलों की गरज के साथ चली तेज हवा के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। हालांकि सुबह के वक्त आपूर्ति बहाल कर दी गई। बारिश से खेत में खड़ी फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन सब्जी उगाने वाले किसान प्रदीप, सुरेश का कहना है कि बारिश से आलू की बुआई पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

छुटमलपुर और बेहट क्षेत्र में आई बारिश से किसानों खुश दिखे। उनका कहना था कि अब गेहूं की फसल के साथ आम के बागों को इससे फायदा होने की उम्मीद है। करौंदी के विजय सिंह, खुजनावर के राव फरमूद, गेल्हेवाला के नाथीराम, कमालपुर के विजय राणा ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं की बुआई कर दी है उनके लिए यह बारिश सोना से कम नहीं है। फसल बो फतेहपुर कलां निवासी किसान सुरेश चौहान, राजकुमार शर्मा का कहना है कि बारिश से आगामी गेहूं, चना, सरसों की फसल को लाभ मिलेगा। वही, बाग मालिक राजेंद्र गुप्ता, अशोक धीमान, सुलेख चंद का कहना है कि आम के बागों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही बागों में आ रही सुंडी, चेप आदि में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed