फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of 1.10 Lakh Perpetrated via Telegram Under the Pretext of Stock Market Investment

Saharanpur News: टेलीग्राम के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी

Sat, 14 Mar 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.10 Lakh Perpetrated via Telegram Under the Pretext of Stock Market Investment
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से टेलीग्राम के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठग ने पहले दो हजार रुपये लगवाकर मुनाफा भी दिलाया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप में संत नगर निवासी अक्षय कांबोज ने तहरीर देकर बताया कि दो सितंबर 2024 को ऑनलाइन टेलीग्राम के माध्यम से ठगी की गई। आरोप है कि ठग ने पहले उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। इसके बाद दो हजार रुपये लगवाए। पीड़ित ने बैंक खाते से दो हजार रुपये लगाए, जिस पर उसे 1600 रुपये का लाभ दिखाया गया। इसके बाद ठग ने टेलीग्राम के माध्यम से एक लिंक भेजकर फिर से निवेश करने को कहा और बताया कि रकम तीन गुना हो जाएगी। झांसे में आकर पीड़ित ने 30 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपने रुपये के बारे में पूछा तो ठग ने बताया कि उसके रुपये डूब गए।
विज्ञापन

ठग ने यह भी कहा कि अगर रुपये वापस कराना चाहते हैं तो और रुपये लगाने पड़ेंगे। इसी उम्मीद से पीड़ित ने अपने बैंक खाते से दो बार में पांच-पांच हजार और जमा कर दिए। इस तरह 1.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर 19 जुलाई 2025 को उसके पास ठगी की गई रकम में से 50,000 रुपये होल्ड होने का मेसेज भी आया। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बाकी रकम को भी वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed