फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud accused arrested in the name of fetal sex test

भ्रूण लिंग जांच के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud accused arrested in the name of fetal sex test
छुटमलपुर में टीम की गिरफ्त में लिंग परीक्षण के नाम पर ठगी का आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कसबा स्थित एक अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने की शिकायत पर बीती रात हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घंटों जांच की। जांच के दौरान अस्पताल में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। मामला ठग द्वारा भ्रूण लिंग पहचान के नाम पर गर्भवती महिला से 14 हजार रुपये की ठगी का निकला। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात नौ बजे हरियाणा के करनाल जिले के उप सिविल सर्जन डॉ. नरेश कर्णवाल, डॉ. संजीव चांदना एवं पीएचसी सांभली की इंचार्ज डॉ. मुनेंद्र कौर की टीम पुलिस के साथ कसबे के एक अस्पताल में पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि अस्पताल में भ्रूण की जांच होती है। उनके साथ पानीपत निवासी एक महिला सकीना भी थी। सकीना का आरोप था कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव जजनैर निवासी राव शेरखान पुत्र शमसेर खान ने उससे भ्रूण परीक्षण कराने के नाम पर 14 हजार रुपये ले रखे हैं। सकीना के माध्यम से पुलिस ने शेरखान को अस्पताल बुलवा कर हिरासत में ले लिया। इसी दौरान सहारनपुर के डिप्टी सीएमओ डॉ. ओपी गुप्ता भी मौके पहुंचे। दोनो राज्यों की संयुक्त टीम ने घंटों तक अस्पताल में जांच पड़ताल की। डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि जांच में पाया कि अस्पताल में महिला का केवल सामान्य अल्ट्रासाउंड हुआ है। वहां उसे भ्रूण लिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मामला केवल ठग द्वारा महिला से भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर रुपयों की ठगी का है। इसके बाद टीम ने आरोपी को फतेहपुर थाना पुलिस के हवाला कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि डॉ. ओपी गुप्ता की तहरीर पर आरोपी शेरखान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed