फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four years of BJP is heavier than 10 years of SP, BSP: Shahi

सपा, बसपा के 10 साल पर भारी है भाजपा के चार साल: शाही

Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four years of BJP is heavier than 10 years of SP, BSP: Shahi
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा और बसपा के 10 साल के शासनकाल पर मौजूदा प्रदेश सरकार के चार साल भारी हैं। किसानों से एमएसपी पर गेहूं और धान की जितनी खरीद की है, वह इन दोनों पार्टियों की सरकार से डेढ़ गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पूर्व में केंद्र और राज्य के भीतर एक दूसरे के समर्थन से सरकार चलाने वालों ने किसानों का उत्पीड़न किया। अखिलेश यादव कहते हैं कि श्वेत पत्र जारी करो, जबकि उनकी सरकार का काम दागदार रहा।
विज्ञापन

सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सपा शासन में 94.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं पांच साल में खरीदा गया था, जबकि प्रदेश की मौजूदा सरकार में एक साल में ही 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया और चार साल में 218.86 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई। इसी तरह धान की खरीद में भी कई गुना बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि किसानों से एमएसी पर धान, गेहूं और गन्ना खरीदने में भी मौजूदा सरकार ने सपा और बसपा के 10 साल के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में किसानों का हित नहीं, ये वो लोग हैं चीनी मिल बेची, किसानों को परेशान किया। आज भाजपा किसानों के हक में काम कर रही है, लेकिन कुछ लोग किसानों को बरगला रहे हैं, डरा रहे हैं कि एमएसपी खत्म हो जाएगा, जबकि एमएसपी पर भी रिकार्ड खरीद हो रही है।
भाकियू के आंदोलन और राकेश टिकैत के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 77 सीटें जीती हैं, कई गुना सफलता बंगाल में मिली है। उन्हें ध्यान करना चाहिए कि सपा, बसपा और कांग्रेस के राज में जब किसानों का उत्पीड़न होता था तब वह चुप क्यों थे। उन्होंने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए कहा कि एक समिति पर किसान यूरिया लेने के लिए लाइन में खड़े हैं, जबकि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समितियों पर समय से खाद पहुंचाया जाए और किसानों को इंतजार न करना पड़े।

मरीजों की देखभाल में न हो लापरवाही
सहारनपुर। कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और पीआईसीयू भी देखा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जाए। मरीजों का बेहतर इलाज के साथ ही समुचित दवाइयां उपलब्ध कराई जाए। मरीज को बाहर से दवा लाने के लिए दबाव न बनाया जाए। कोविड की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी जरूरी इंतजाम अभी से पूरे कर लिए जाएं। चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों की देखभाल में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed