फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four were killed in accident

हादसों में गई चार की जान

Tue, 14 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four were killed in accident
Electrical wires entangled in tractor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के अंबेहटा में दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। उधर, छुटमलपुर में भी सोमवार देर शाम खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ कर स्कूटर सवार तीस वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके दो बच्चे सुरक्षित बच गए। रामपुर मनिहारान में ट्रैक्टर से विद्युत तार उलझने पर किसान की मौत हो गई।गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के खड़खड़ी चुनैहटी गांव निवासी 42 वर्षीय पप्पू उर्फ राजसिंह पुत्र रामचंद्र सोमवार को बाइक से नकुड़ से सहारनपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे बांदूखेडी गांव के पास सामने से आ रहे नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी 36 वर्षीय आदेश पुत्र भान सिंह की बाइक से उसकी बाइक की जबरदस्त भिडंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर एसओ सुशील सैनी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना छुटमलपुर में दून हाईवे पर कलसिया बस स्टैंड के पास हुई।

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जाटोवाला का तीस वर्षीय सीटू अपने दो बच्चों चार वर्षीय आयूष और तीन वर्षीय बच्ची मानसी के साथ अपनी ससुराल गागलहेड़ी के गांव हरौड़ा जा रहा था।

छुटमलपुर में उसे अचानक पीछे से आए खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे सीटू के ऊपर से पहिया उतर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि सड़क के दूसरी तरफ कच्चे में गिरने से दोनो बच्चे सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। 

रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी 30 वर्षीय लियाकत पुत्र जिंदा ट्रैक्टर से किराए का काम करता है। उसी मोहल्ले का अनिल कुमार अपनी जमीन की जुताई कराने के लिए लियाकत के ट्रैक्टर को किराए पर लेकर गया था।

जिस खेत में वह जुताई कर रहा था, उसके ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन काफी नीचे झूल रही थी। जब वह तारों के नीचे से निकल रहा था तो ट्रैक्टर का साइलेंसर तारों की जद में आने से उसमें करंट आ गया, जिससे झुलस कर बेहोश हो गया।

खेत जुतवा रहा अनिल यह देखकर घबरा गया। उसने मोबाइल फोन से लियाकत के परिजनों को सूचना दी।  परिजनों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को दी गई,

लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। हादसे के बाद लियाकत के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। सूचना पर एसडीएम हीरालाल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।


अनिल ने बताया कि उसने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को कई बार झूल रहे तारों को ऊपर उठाने की बाबत प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई के साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, काजी नदीम, सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed