फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people of a family have died in Behat of Saharanpur

यूपीः बहू और दो पोतों की लाशें देखकर दादी ने भी दम तोड़ा, घर से एक साथ उठे चार जनाजे

Sat, 09 Jan 2021 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Four people of a family have died in Behat of Saharanpur
एक परिवार के एक साथ उठे चार जनाजे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट में हादसे में मारे गए मुंतजिर के दो बेटों और पत्नी की लाश शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के बाद भोजेवाला माजरा पहुंची। मुंतजिर की मां ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। घर के आंगन से एक साथ चार जनाजे उठे तो सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाबैल बुजुर्ग के पास शुक्रवार शाम चार बजे सड़क हादसे में भोजेवाला माजरा के मुंतजिर की पत्नी इमराना (40), बेटे साहिब (18) व सैफ (8) की मौत हो गई थी। रात करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों की लाशें भोजेवाला माजरा में मुंतजिर के घर पहुंची। बहू और पोतों की लाशें देखकर मुंतजिर की मां अकबरी भी सदमे में चल बसीं। पत्नी और बेटों की मौत से बेहाल मुंतजिर मां की मौत से और टूट गया। परिवार में अब उसके और एक बेटे साहिल के अलावा कोई नहीं बचा। मुंतजिर और साहिल अपनों की लाशों पर फूट-फूट कर रो रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे जनाजे की नमाज के बाद जैसे ही घर के आंगन से परिवार के चार सदस्यों के जनाजे एक साथ उठे, तो हजारों आंखें नम हो गईं। 11 बजे चारों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो के चालक के खिलाफ रिपोर्ट
मुंतजिर के परिवार के चार सदस्यों की मौत के जिम्मेदार स्कॉर्पियो चालक सोनू उर्फ विजय प्रताप पुत्र सतीश के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोनू को पुलिस ने हादसे के बाद मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। 


यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिश्रा ने बताया कि सोनू देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भायला का रहने वाला है। वह हरिद्वार में किसी कंपनी में काम करता है। जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ, वह हरिद्वार के ही इकबाल के नाम पर है। मुंतजिर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed