फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people including a teenager died due to fever in two days

बुखार से मचा हाहाकार: तीन दिन में पांच लोगों की मौत, हर तरफ दहशत का माहौल, मृतकों के घरों में मचा कोहराम

Thu, 19 Oct 2023 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 07:34 PM IST
सार

Saharanpur News : बुखार ने हाहाकार मचाया हुआ है। जिले में तीन दिन के भीतर पांच लोगों की बुखार से मौत हो गई। लगातार हो रहीं मौतों से शहर में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Four people including a teenager died due to fever in two days
बुखार से पीड़ित मरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले में बुखार ने हाहाकार मचाया हुआ है। तीन दिन के अंदर बुखार से तीतरों के गांव हैदरपुर और ठोल्ला फतेहपुर में किशोरी सहित पांच लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग इंकार कर रहा है। हाल यह है कि हर घर में बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को नागल के गांव ईसहाकपुर में बुखार से पीड़ित युवक ने भी दम तोड़ दिया। युवक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बताया गया कि हायर सेंटर ले जाते समय युवक की मौत हुई। वह मजदूरी कर घर चलाता था।

विज्ञापन

मंगलवार को तीतरों क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह 42 वर्ष पुत्र किशोरा सिंह की हायर सेंटर बुखार से उपचार के दौरान मौत हो गई। राजपाल 60 वर्ष पुत्र हरनंद व साधुराम 55 वर्ष पुत्र नरसिंह बुखार की भी बुखार के चलते जान गई। परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में आने के बाद से पहले स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन आराम न होने की दशा में नानौता सीएचसी में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार को ग्राम ठोल्ला फतेहपुर निवासी अनुष्का 14 वर्ष पुत्री रामकिशन की भी बुखार की अधिकता के कारण मौत हो गई। वह कक्षा सात की छात्रा थी। किशोरी की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि कई दिनों से गांव में उसका उपचार कराया जा रहा था। आराम न होने पर नानौता प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। परिजनों ने बताया कि पिता बाहर मजदूरी करता है। गांव पहुंचने पर बेटी की मौत पर वह आपा खो बैठा और दीवार में सिर पटककर घायल हो गया।

विज्ञापन

सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में
दोनों गावों में धर्मवीर सिंह, कमलेश, अंशुल, सोनम धीमान, ओपिन कुमार, केमता देवी, काका, आयुष, भवरसिंह, मोहित शीला सहित बड़ी संख्या में लोग गंभीर बुखार की चपेट में है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं, जिस कारण मच्छरों की वजह से बुखार ने पैर पसार रखे हैं।

डेंगू के पांच नए केस मिले
जिले में डेंगू का प्रकोप भी कम नहीं हुआ है। गुरुवार को डेंगू के पांच नए केस मिले। इससे पहले बुधवार को डेंगू के छह केस मिले थे, जो सरसावा, रामपुर मनिहारान, मुजफ्फराबाद और शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब तक जिले में डेंगू के 310 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है।

तीतरों क्षेत्र में बुखार से मौत की जानकारी नहीं मिली है। टीम को भेजकर पता कराया जाएगा कि मौत बुखार से हुई या फिर अन्य कोई कारण रहा। रिपोर्ट देखने और जांच कराने पर ही पता लगेगा। - शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed