{"_id":"62ffd1e49b5cea47816ed00c","slug":"four-miscreants-going-to-rob-saraf-caught-in-encounter-saharanpur-news-mrt6015943117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को लूटने जा रहे चार बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को लूटने जा रहे चार बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन
चिलकाना के कोहिनूर ज्वेलर्स को लूटने के आरोप में पकड़े गये आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सराफ को लूटने जा रहे चार बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा
सहारनपुर। कस्बा चिलकाना के कोहिनूर सराफ को लूटने जा रहे बाइक सवार चार बदमाशों को ग्राम पटनी के पास थाना चिलकाना पुलिस व क्त्रसइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाशों से असलाह भी बरामद हुआ है। एक बाइक चोरी की निकली, जो इन्होंने बेहट रोड से चोरी की थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 21 हजार का पुरस्कार दिया है। सर्विलांस के जरिए ये बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सर्विलांस सेल प्रभारी अजब सिंह से चिलकाना थाना प्रभारी सत्येंद्र राय को सूचना मिली कि चिलकाना कस्बे के कोहिनूर ज्वेलर्स के मालिक सराफ रईस राना को लूटने के इरादे से दो अलग-अलग बाइक पर चार बदमाश शहर से आ रहे हैं। पुलिस और क्त्रसइम ब्रांच टीम ने गांव पटनी के पास जंगल में शहर की तरफ से आ रहे चारों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ। साथ ही दो बाइक भी कब्जे में ली गई। पकड़े गए बदमाशों के नाम गुलशेर उर्फ भूत निवासी गांव चकहरेटी थाना जनकपुरी, आबिद निवासी रसूलपुर पापडेकी थाना गागलहेड़ी हाल निवासी गांव सड़क दूधली, फहीम निवासी मोहल्ला शाहनूर थाना कुतुबशेर और आफताब उर्फ बाबू निवासी मोहल्ला जाकिर हुसैन कस्बा व थाना चिलकाना है। एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस टीम को 21 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
बदमाशों को थी सराफ की पूरी जानकारी
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि चिलकाना का कोहिनूर ज्वेलर्स का मालिक दुकान बंद कर सोना चांदी और रुपया लेकर रात में सहारनपुर जाता है। बदमाशों ने ज्वेलर्स को लूटने का प्लान बनाया और इसे अंजाम देने को ही चिलकाना आ रहे थे।