फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four lane bridge built on Pandhoi river, traffic started

सहारनपुर: पांवधोई नदी पर चार लेन पुल बना, यातायात शुरू

Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four lane bridge built on Pandhoi river, traffic started
महानगर में सब्जी मंडी के सामने पांवधोई नदी पर बना पुल, जिस पर बनते ही अतिक्रमण कर लिया गया।
सहारनपुर। महानगर में जामा मजिस्द मार्ग पर सब्जी मंडी के सामने पांवधोई नदी पर चार लेन पुल बन गया। इस पर यातायात संचालित होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है, साथ ही पुल बनने से यहां पर लगने वाले जाम की समस्या भी कम हुई है।
विज्ञापन


महानगर में जामा मस्जिद के सामने मुख्य मार्ग स्थित सब्जी मंडी के पास पांवधोई नदी पर करीब आठ दशक पुराना पुल था। यह पुल जर्जर होने के कारण नगर निगम ने इसे गत वर्ष तुड़वा दिया था। इसके बाद प्रस्ताव बना कर यहां पर नया चार लेन का पुल बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि यहां पर जाम न लग सके। सब्जी व फल मंडी होने और जामा मस्जिद के अलावा मोरगंज, शहीद गंज आदि बाजारों का यह मुख्य मार्ग का अहम पुल है। यहां पुल टूटने के कारण राहगीरों को पुल खुमरान और दाल मंडी पुल से चक्कर काट कर आना जाना पड़ रहा था। नगर निगम ने इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी उप्र सेतु निगम को सौंपी थी। करीब 2.23 करोड़ रुपये की इस परियोजना के अंतर्गत सेतु निगम ने आठ माह पहले इस पुल के निर्माण कार्य शुरू किया था। जो अब बन कर तैयार हो गया है। इस पर यातायात भी शुरू करा दिया गया है। यहां पर चार लेन पुल बनने से राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही यहां पर लगने वाला जाम भी कम हुआ है।
विज्ञापन


पुल बनते ही अतिक्रमण हो गया

सहारनपुर। पांवधोई नदी पर फल सब्जी मंडी के सामने चार लेन का पुल बनने से जहां नागरिकों को राहत मिली है, वहीं पुल बनते ही इस पर अतिक्रमण होना भी शुरू हो गया है। यहां पर बाजार में आने वाले लोग अपनी कार आदि खड़ी कर रहे हैं, वहीं फल और सब्जी बेचने वालों ने भी पुल पर अपनी रेहड़ी आदि लगा कर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed