फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four including bike rider girl died due to car collision

Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची सहित चार की मौत

Tue, 28 Mar 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four including bike rider girl died due to car collision
- चार माह के बच्चे की हालत गंभीर
विज्ञापन

-- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
-- एक ही परिवार के थे सभी मृतक, मचा कोहराम
-- कार में सवार दो आरोपी पुलिस की हिरासत में
फोटो छुटमलपुर से 10 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट/मिर्जापुर (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया तो भीड़ ने घेराव कर दोनों को पुलिस की गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश की और हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ भी की।
हादसा हाईवे पर गांव जाटोवाला में मंगलवार को अपराह्न तीन बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी नसीम (26) पुत्र हाशिम अपनी मां नसीरा (50), भाभी तरन्नुम (25) पत्नी तासीन, तीन वर्षीय भतीजी रिजा पुत्री तासीन और चार महीने के भतीजे रय्यान के साथ एक ही बाइक पर आलमपुर अमादपुर गांव गए थे। वहां से लौटते समय गांव जाटोवाला में हाईवे पर सामने से तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नसीम और रिजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तरन्नुम, नसीरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं रय्यान की हालत मेडिकल कॉलेज में गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर लगते ही खुशहालपुर गांव के लोगों भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। इसी बीच थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर अपने वाहन से थाने जा रही थी। इसी दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों को गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश की। पुलिस बमुश्किल दोनों लोगों को घटनास्थल से निकालकर थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
आरोपियों के खिलाफ दर्ज की जा रही रिपोर्ट
सीओ मुनीशचंद्र ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed