{"_id":"644abcb0006062f03b06bc04","slug":"four-gangsters-reached-the-police-station-with-a-placard-now-they-will-not-commit-crimes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-1540-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार गैंगस्टर तख्ती लेकर थाने पहुंचे, अब नहीं करेंगे अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार गैंगस्टर तख्ती लेकर थाने पहुंचे, अब नहीं करेंगे अपराध
Thu, 27 Apr 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष के समक्ष भविष्य में अपराध न करने की शपथ लेते गैंगस्टर
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गैंगस्टर में निरुद्ध चार अपराधियों ने थाना बिहारीगढ़ पहुंच आत्मसमर्पण करते हुए भविष्य में कभी अपराध न करने की कसम खाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आम आदमी की तरह जीवन व्यतीत करना चाहते हैं।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के थाना भगवानपुर के गांव लालवाला निवासी तौकीर, शौकीन, साबिर और बिहारीगढ़ थाने के चांडीघेर निवासी फैजान अपने हाथों में अपराध से तौबा करने संबंधी तख्ती लेकर थाना बिहारीगढ़ परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद थानाध्यक्ष बीनू सिंह के सम्मुख अपराध से तौबा करते हुए भविष्य में कभी भी अपराध न करने की कसम खाई। तख्ती पर भी लिखा था मैं गैंगस्टर का अपराधी हूं। मैं तौबा करता हूं, आज के बाद मैं अपराध नहीं करूंगा।
थानाध्यक्ष बीनू चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर के चारों अपराधियों पर उत्तराखंड के थाना भगवानपुर और उत्तर प्रदेश के थाना बिहारीगढ़ में चोरी, लूट, पुलिस मुठभेड़ के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस दबिश से घबराकर अपराधी थाने पहुंचे हैं। इन सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।