फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four criminals who sold people's data to cyber thugs arrested

Saharanpur News: लोगों का डाटा साइबर ठगों को बेचने वाले चार शातिर गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four criminals who sold people's data to cyber thugs arrested

विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने साइबर अपराधियों को डाटा बेचने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोगों को जाल में फंसाकर उनके खाते, आधार कार्ड आदि दस्तावेज के बारे में जानकारी लेकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। इसके बाद साइबर ठग लोगों से ठगी करते थे।
एसपी सिटी एवं साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 21 अक्तूबर 2023 को अशोक कुमार निवासी शिव विहार कॉलोनी ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोगों ने इंश्योरेंस पॉलिसी दिलवाने का झांसा देकर 25,65,637 रुपये खाते में डलवा लिए। साइबर थाने में केस दर्ज किया गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसमें टीम को सफलता मिली। साइबर पुलिस टीम ने फर्जी आधार कार्ड बनाने, लोगों को जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों की पासबुक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि की जानकारी लेकर साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों को बेचने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी : पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ आसिफ पुत्र इकबाल निवासी बहलोलपुर सेक्टर 65 नोएडा, विचित्र उर्फ विजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी औधा तहसील बबेरू थाना मरका जिला बांदा, शिवम पुत्र प्रहलाद निवासी मुढौली कुश्मरा जनपद मैनपुरी और कृष्ण पुत्र गिरराज निवासी खोदना खुर्द दादरी जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई।
एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग साइबर अपराधियों को डाटा बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed