{"_id":"68d58eddd60c0789a806b257","slug":"four-cow-smugglers-caught-in-police-encounter-one-shot-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159445-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े चार गोकश, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े चार गोकश, एक को लगी गोली
Fri, 26 Sep 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:04 AM IST
सार
नागल के दंघेडा जंगल में संरक्षित पशु के कटान की कोशिश के दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी जाहिद घायल हो गया। पुलिस ने जाहिद समेत चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विस्तार
नागल। दंघेडा के जंगल में संरक्षित पशु के कटान का प्रयास करते हुए पुलिस मुठभेड़ में थाना क्षेत्र के गांव दानियालपुर उर्फ नोजली निवासी जाहिद गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। जाहिद के तीन अन्य गोकशों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि बुधवार रात सीडकी पुलिस चौकी इंचार्ज रवि कुमार व महिला उपनिरीक्षक सुमन यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग दंघेड़ा के जंगल में संरक्षित पशु के कटान की फिराक में है। इस पर पुलिस बताए स्थान पर पहुंची जहां उन्हें पशु के रंभाने की आवाज आई। पुलिस को अपनी ओर आता देख वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें जाहिद की टांग में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा।
मौके से पुलिस ने पशु कटान के उपकरण एवं जाहिद के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान जाहिद के तीन साजिद, जुनैद और राशिद निवासी नोजली जंगल के रास्ते भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों को पकड़ लिया। जाहिद पर पहले से ही मारपीट, धोखाधड़ी, गोकशी के चार मुकदमे थाने पर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।