{"_id":"642db6d2f00d93eba308a196","slug":"four-corona-patients-including-woman-were-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-374-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला सहित कोरोना के चार मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला सहित कोरोना के चार मरीज मिले
Wed, 05 Apr 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को महिला सहित चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हो गई।
जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक महिला सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति मेरठ के जाजवा दौराला का रहने वाला है, जो एक दिन पहले मेडिकल कॉलेज में दिखाने के लिए आया था। चिकित्सक ने उनकी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा तीन संक्रमित बलियाखेड़ी ब्लॉक के नोजली, सरसावा के मिर्धान और नानौता के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूची के आधार पर कोरोना संक्रमितों के यहां पहुंची और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए, ताकि कोरोना की बढ़ती चेन को बढ़ने से रोका जा सके।
11 अप्रैल को हो सकती है मॉकड्रिल
स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। कोरोना को लेकर जल्द ही शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। उसमें स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना के बारे में दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि जनपद में 11 अप्रैल को कोरोना की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल हो सकती है।