{"_id":"65f757263a09e41068011534","slug":"four-children-got-burnt-while-bursting-firecrackers-three-seriously-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-120355-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पटाखे चलाते समय चार बच्चे झुलसे, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पटाखे चलाते समय चार बच्चे झुलसे, तीन गंभीर
Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला टाकान में मकान की छत पर पटाखे चलाते हुए एक ही परिवार के चार बच्चे उनकी चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों द्वारा घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते तीन बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला टाकान निवासी संदीप के पुत्र मयंक (10) और तरुण (11) अपने चाचा अमित के बच्चों परी (8) एवं यश (5) के साथ घर की छत पर खेल रहे थे। इसी बीच उनमें से एक बच्चा घर में रखे हुए पुराने पटाखे उठा लाया और वह चारों उन्हें जलाने लगे। बताया जाता है कि चकरी जलाते हुए चारों बच्चे उससे निकली चिंगारियों की चपेट में आ गए और उनके मुंह झुलस गए।
बच्चों की चीखें सुनकर परिजन दौड़ कर छत पर पहुंचे। आनन फानन में बच्चों को सीएचसी गंगोह पर ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों द्वारा मंयक, तरुण और परी को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि यश को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई। परिजन तीनों बच्चों का उपचार कराने के लिए उन्हें लेकर जिला अस्पताल चले गए। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें नहीं है।