फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foundation stone laid for development schemes worth Rs 25 crores of railway station

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन की 25 कराेड़ रुपये की विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Sun, 06 Aug 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development schemes worth Rs 25 crores of railway station
शामली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यक्रम में मौजूद लोग
- अमृत भारत योजना में शामली को मिली बड़ी सौगात
विज्ञापन

- प्रधान मंत्री का लाइव प्रसारण देखने उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
- भाजपा सांसद बोले, भाजपा सरकार में देश की दिशा और दिशा बदली,
- माता वैष्णो देवी, लखनऊ और प्रयाग राज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमृत भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लाइव प्रसारण के दौरान शामली रेलवे स्टेशन को 25 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक घंटे के लाइव प्रसारण देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्य काल में देश की दशा और दिशा बदली है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रपंच से बचने और उनके बहकावे में नहीं आने की अपील की।
रविवार को को शामली रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षण केंद्र के पास पंडाल लगाकर अमृत भारत योजना का शिलान्यास कार्यक्रम दिखने के लिए एलईडी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुबह 11 बजे लाइव प्रसारण शुरू हुआ। एक घंटे के लाइव प्रसारण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा,भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, शामली नगरपालिका परिषद चेयरमैन अरविंद संगल समेत भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से अमृत भारत योजना शिलापट का पर्दा हटाकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सांसद ने ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे ट्रेक को उपयुक्त बनाकर ट्रेनों की गति 75 किमी प्रति घंटे से 100-110 किमी प्रति घंटे की गई। अमृत भारत योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। वहां पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। एलम और ननौता रेलवे हाल्ट को स्टेशनों के रूप में विकसित करने और जनता एक्सप्रेस को रोकने की मांग को पूरा कर लिया गया है। लोकसभा चुनाव में आम नगारिक विपक्ष के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा सरकार की उपलिब्धयों का गुणगान करते हुए कहा कि शामली जिला पहले बिजली के लिए तरसता था। अब वह शामली समेत पांच जिलों को बिजली आपूर्ति देने का काम करेगा। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने शामली से माता वैष्णाें देवी, लखनऊ और प्रयाग राज की स्पेशल ट्रेनों को संचालित करने की माग उठाई ।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, ब्लाक प्रमुख पति जयदेव सिह मलिक, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, कांधला ब्लाक प्रमुख डा. विनोद मलिक, ऊन ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता निर्माण अविनाश कुमार, उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, स्टेशन अधीक्षक इकराम अली समेत भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया।
यात्रियों ने सौंपा ज्ञापन
दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे खंड में दैनिक यात्री संगठन के गजेंद्र सिंह समेत कई सवारियों ने भारत सरकार के रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम ज्ञापन कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में दैनिक यात्रियों ने दिल्ली से चलकर पैसेंजर ट्रेन 04010 शामली आकर खड़ी होती है। यह पैसेंजर ट्रेन 04010 शामली से सहारनपुर तक चलाई जाए। यह ट्रेन दिल्ली से 4.35 चलकर शामली 7.35 बजे आकर शामली खड़ी होती है। दूसरी पैसेंजर ट्रेन 04402 दोपहर 1.25 बजे सहारनपुर से दिल्ली के चलती है। उसके बाद ट्रेन 04522 शाम 6.05 बजे चलती है। दोपहर के समय 1.25 बजे से लेकर शाम 6.25 बजे तक सवारियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। 3.30 बजे से लेकर 4.30 बजे तक एक ट्रेन सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली के लिए संचालित करने की मांग उठाई।

पुरानी पेंशन बहाली का सांसद को दिया ज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक नवनीत कुमार ने कैराना सांसद प्रदीप चौधरी को मांगों का ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश समेत देश भर में शिक्षको एवं राज्य कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन को समाप्त कर दिया है। देश भर के शिक्षक और राज्य अधिकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। सरकारी संस्थाओं के निजीकरण को समाप्त करने की मांग की है। सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन देने वालों में राकेश कुमार,राजेंद्र कुमार, विनोद आर्य, प्रवीणकुमार, बबीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed