फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foundation stone laid and inaugurated development works worth 22.36 crores

22.36 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid and inaugurated development works worth 22.36 crores
निगम में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टण्डन को गणेश जी की प्रतिमा प? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार को सहारनपुर में थे। उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेनेे के साथ ही नगर निगम पहुंच कर 22.36 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मंगलवार की दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इसके बाद सर्किट हाउस के हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शाम करीब पांच बजे वह नगर निगम पहुंचे, जहां 22.36 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 42 कार्य निर्माण संबंधी तथा 14 कार्य पेयजल से संबंधित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। योगी के नेतृत्व में 44 योजनाओं में प्रदेश देश में पहले पायदान पर है। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना सहित करीब एक दर्जन योजनाओं के नाम गिनाए, जिनमें प्रदेश देश में पहले नंबर पर है। कार्यक्रम को महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। दोनों ने नगर निगम सहारनपुर को स्वच्छता और अन्य विकास कार्यों में नंबर एक पर लाने का भरोसा मंत्री को दिलाया। इस दौरान पार्षद मंसूर बदर ने साथी पार्षदों शहजाद मलिक, सईद सिद्दीकी आदि के साथ मिलकर मंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट सिटी योजना और अन्य विकास कार्यों में गति लाने की माग की। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से सोनी आजाद ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन सौंपकर सफाईकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम, विधायक ब्रिजेश सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, डूडा के परियोजना अधिकारी डॉ. अनुजप्रताप सिंह और तमाम पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मान नहीं मिलने पर भड़के पार्षद
कार्यक्रम में सबसे पहले नगर विकास मंत्री का स्वागत किया गया। महापौर और नगरायुक्त के साथ ही कई लोगों से पुष्प गुच्छ और फूल दिलाकर मंत्री का स्वागत कराया गया। करीब 50 लोग स्वागत कर चुके थे। इसी दौरान भाजपा के मनोनीत पार्षद नंद किशोर मंच पर आए तथा संचालक से माइक छीनकर बोले अंधा बांटे रेवड़ी अपनों अपनों को दे। इसके बाद उन्होंने कहा कि केवल खास लोगों के नाम बोलकर सम्मान दिलाया जा रहा है। इस पर मंच संचालक ने कह दिया कि इनकी यही आदत है। यह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। इसके बाद बाकी पार्षद भी मंच संचालक पर भड़क उठे। महापौर ने भी मंच संचालक के शब्दों को गलत ठहराया। अंत में मंच संचालक को अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया
नगर निगम के बाद नगर विकास मंत्री एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण किया। यह ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट नगर निगम ने ही जिला अस्पताल को भेंट किया है। लोकार्पण के दौरान सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, डॉ. केवी सिंह सहित अनेक चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव में 300 सीट जीतेंगे
नगर विकास मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश में भाजपा के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तोड़ नहीं है। इसी प्रकार प्रदेश में योगी की तोड़ विपक्ष के पास नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 300 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ है। यदि वह एक साथ भी हो जाए तो भी भाजपा को नहीं हरा सकते हैं।

निगम में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टण्डन को तलवार भेंट करते पार्

निगम में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टण्डन को तलवार भेंट करते पार्- फोटो : SAHARANPUR

विभिन्न निर्माण कार्य को निगम में शिलान्यास करते नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टण्डन

विभिन्न निर्माण कार्य को निगम में शिलान्यास करते नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टण्डन- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन करते नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टण्डन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन करते नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टण्डन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed